News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर जिलाधिकारी समेत 13 IAS- 20 PCS अफसरों का तबादला, रविंद्र कुमार होंगे कुशीनगर के डीएम!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 30, 2022  |  10:50 AM

3,233 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर जिलाधिकारी समेत 13 IAS- 20 PCS अफसरों का तबादला, रविंद्र कुमार होंगे कुशीनगर के डीएम!

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. कुशीनगर, वाराणसी, उन्नाव, फतेहपुर और बलरामपुर के डीएम भी बदले गए हैं. कुशीनगर के डीएम रहे एस. राजलिंगम को अब वाराणसी का नया डीएम बनाया गया है , जबकि बलरामपुर की डीएम रहीं श्रुति को फतेहपुर का नया कलेक्टर बनाकर भेजा गया है और रवींद्र कुमार-प्रथम को कुशीनगर का डीएम बनाकर भेजा गया है.

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

आईएएस अफसर राजेंद्र प्रताप सिंह को चित्रकूट धाम मंडल का कमिश्नर बनाया गया है, जबकि संजय कुमार को प्रबंध निदेशक-उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा संजय गोयल को झांसी मंडल का कमिश्नर बनाया गया है. वाराणसी के डीएम रहे कौशल राज शर्मा को प्रयागराज मंडल का कमिश्नर बनाया गया है.

इसके अलावा एम. राजलिंगम को वाराणसी का डीएम, रवींद्र कुमार-प्रथम को कुशीनगर का डीएम, अर्पूवा दुबे को उन्नाव का डीएम, श्रुति को फतेहपुर का डीएम और महेंद्र कुमार को बलरामपुर का नया डीएम बनाया गया है. सुधीर कुमार को कानपुर नगर का सीडीओ, मृदुल चौधरी परियोजना निदेशक- ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी बने.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking