कसया/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय निकाय देवरिया – कुशीनगर सीट से नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य डॉ रतन पाल सिंह के प्रथम नगर आगमन पर श्री रामजानकी मठ मन्दिर परिसर भाजपाइयों द्वारा फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
अपने स्वागत से अभिभूत एमएलसी डॉ रतन पाल सिंह ने कहा कि चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी जी की नीतियों व भारतीय जनता पार्टी की जीत है। जन प्रतिनिधियों के सहयोग से समस्त विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। कुशीनगर के पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, जगदम्बा सिंह, सुमित त्रिपाठी, अनिल प्रताप राव, राधेश्याम गौड़, कृष्ण कुमार, सुधीर राव, संतोष दत्त राय, जेपी शाही, अवधेश सिंह, ओमप्रकाश जायसवाल,अशोक पांडेय, बलराम राव, संजय शुक्ला, कस्तूर चन्द जायसवाल सहित भारी संख्या में भाजपाइयों ने सिंह का स्वागत किया।
इससे पूर्व सिंह ने मन्दिर में देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया और महंत त्रिभुवन शरण दास व पुजारी देव नारायण शरण दास से आशिर्बाद लिया। इस अवसर पर प्रधान, बीडीसी, सभासद मौजूद रहे।
कुशीनगर। किसी भी पुलिस अधिकारी के कार्यकाल का सबसे अहम सवाल यही होता है…
कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…