News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: 14 माह की बच्ची के साथ 63 वर्षीय दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त, चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 14, 2025  |  6:29 PM

184 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: 14 माह की बच्ची के साथ 63 वर्षीय दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त, चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार

कुशीनगर । कलयुग की इस छाया में जनपद के थाना विशुनपुरा क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना गुरुवार को सामने आई ,एक चौदह माह की अबोध बच्ची के साथ तिरसठ वर्षीय व्यक्ति ने दुष्कर्म किया,मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए विशुनपुरा पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 13.02.2025 को थाना विशुनुपरा अन्तर्गत ग्राम गौरी श्रीराम टोला बंगला में एक 14 माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना प्राप्त हुई । पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा तत्काल प्रकरण का संज्ञान लेते हुए थाना विशुनपुरा पर मु0अ0सं0 30/2025 धारा 65(2) भा0न्या0सं0 व 5M/6 पास्को एक्ट में अभियोग पंजीकृत कराया गया तथा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिये गये ।

निर्देश के क्रम में थाना विशुनपुरा प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह के नेतृत्व में बनी उप निरीक्षक सौरभ गिरी,हेड कांस्टेबल संतोष चौरसिया,आरक्षी दीपक मौर्या,महिला आरक्षी स्वर्णिमा सिंह की टीम ने शुक्रवार को मुकदमे से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त दूधनाथ प्रसाद पुत्र कुमार प्रसाद निवासी गौरी श्रीराम थाना विशुनपुर जनपद कुशीनगर उम्र लगभग 63 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया ।

क्या बोले प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह :

इस संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर में प्रभारी निरीक्षक विशुनपुरा राजू सिंह का।कहना है कि त्वरित विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध आरोप पत्र शीघ्र से शीघ्र मा0 न्यायालय में दाखिल करते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने व अभियुक्त को कठोर सजा दिलाने के लिए टीम गठित कर दी गयी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking