News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: गांव के बाहर खेत में मिला एक नवजात शिशु, पुलिस ने इलाज के लिये अस्पताल भेजा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 14, 2022  |  8:03 PM

794 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: गांव के बाहर खेत में मिला एक नवजात शिशु, पुलिस ने इलाज के लिये अस्पताल भेजा

कसया/कुशीनगर। थाना क्षेत्र कसया व नगरपालिका परिषद कुशीनगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 स्वामी विवेकानंद नगर (बेलवपलकधारी सिंह) में एक नवजात शिशु गांव के बाहर खेत में पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से इलाज के लिए बच्चे को अस्पताल भेजा।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

मिली जानकारी के अनुसार गांव के पश्चिम की ओर चकरोड पर छठ बेदियों के समीप खेत मे किसी ने शुक्रवार/शनिवार की रात्रि में कुछ ही देर पहले जन्में बच्चे को लाकर फेंक दिया था। रात में ही करीब 2:30 बजे बच्चे की रोने की आवाज सुन कर कुछ युवाओं ने समीप जाकर देखा और वापस गांव में जाकर शोर मचाया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। वहाँ पहुंची कुछ महिलाओं बच्चे के ऊपर की झिल्ली को साफ किया और बच्चे को फेंकने वालों को भला – बुरा भी कहा। तबतक सूचना पाकर पहुंची 112 नम्बर डायल पुलिस ने नवजात शिशु को जरिये एम्बुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां सीएचसी अधीक्षिका की देखरेख में उसका चिकित्सकों ने इलाज कर जिला अस्पताल भेज दिया। जहां गंभीर हालत में शिशु का इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ निःसन्तान दंपति बच्चे को अपनाना चाहते थे लेकिन नियम कानून में पेंच के चलते वह सफल नहीं हुए। खेत मे नवजात के पाए जाने पर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा चल रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking