News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विभिन्न मांगों को लेकर एबीपीएसएस ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 25, 2021  |  5:00 PM

549 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विभिन्न मांगों को लेकर एबीपीएसएस ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

साखोपार/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह के निर्देशन पर सोमवार को जिला इकाई कुशीनगर द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला अधिकारी को दिया गया।

आपके लिए और..- पटहेरवा पुलिस ने 15 नामजद समेत 18 अज्ञात के खिलाफ...

संगठन के जिलाध्यक्ष हृदयानंद शर्मा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाए जाने,नजीबाबाद में पत्रकारों पर लिखे गए फर्जी मुकदमे वापस लिए जाने, प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रेस क्लब भवन बनवाने, टोल टैक्स फ्री किए जाने राज्य में पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड दिए जाने और किसी भी पत्रकार पर मुकदमा लिखे जाने से पूर्व मंडलायुक्त से अनुमति लिया जाना अनिवार्य करने की मांग की गई है। जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने प्रदेश सरकार से मांग किया कि पत्रकार उत्पीड़न पर रोक लगाया जाय और प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के साथ भेदभाव न किया जाय।

प्रदेश कमेटी की ओर से राज्य कार्य समिति के वरिष्ठ सदस्य महेश मिश्रा और गोरखपुर मंडल अध्यक्ष फरेंद्र पांडेय पर्यवेक्षक के रुप में मौजूद रहे। ज्ञापन देने वालों में उक्त पदाधिकारी गण के अलावा जिलाउपाध्यक्ष विजय राव, जिलाकोषाध्यक्ष असफाक अंसारी, जिलासचिव मंतोष जायसवाल, राकेश कुमार, पवन शर्मा, गुड्डू निषाद, तहसील अध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, एहतेशाम उर्फ मिंटू लारी, आशुतोष श्रीवास्तव, अब्दुल मजीद, गौरी शंकर सिंह, जय प्रकाश सोनी, विवेकानंद सिंह, नीरज साहा, अजित कुमार भोलू, रउफ आलम, पवन कुमार शर्मा, श्याम बदन, रवि कुमार, उजैर अंसारी, बृजेश कुमार पासवान, महामन्त्री अशोक दत्त पाण्डेय,छोटेलाल भारती आदि कई दर्जन पत्रकार उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking