News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: आखिर वयोवृद्ध पूर्व विधायक भुलई भाई को क्यों भूले पीएम मोदी ।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 20, 2021  |  10:26 PM

1,002 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आखिर वयोवृद्ध पूर्व विधायक भुलई भाई को क्यों भूले पीएम मोदी ।

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। कभी मंच पर बुलाकर बैठाने व व कोरोनाकाल में खुद फोन कर पूर्व विधायक का कुशल क्षेम पूछने वाले पीएम मोदी आखिर जनसंघ के वयोवृद्ध पूर्व विधायक नारायण उर्फ भुलई भाई को पीएम मोदी भूल क्यों गए? गए बताते चलें कि विशाल जनसभा के कार्यक्रम में सीएम के साथ कुछ मंत्रीगण व स्थानीय सांसदगण,विधायकगण मोदी के मंच पर मौजूद थे।जबकि पीएम मोदी के मंच के बाएं तरफ एक वीआईपी मंच बनाया गया था, जिसपर पूर्व विधायक व राज्यमंत्री जगदीश मिश्र,पूर्व विधायक पीके राय,पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय गुड्डू पांडेय सहित जनसंघ के वयोवृद्ध पूर्व विधायक नारायण उर्फ भुलई भाई भी मौजूद थे लेकिन पीएम ने एक नजर भी उनकी तरफ नहीं देखा जो चर्चा का विषय बना हुआ है।लोग कार्यक्रम से निकलने के बाद ही आपस में तरह-तरह की चर्चा करते दिखे कि आखिर पीएम मोदी ने कोरोना काल में पूर्व विधायक जी का फोन कर हालचाल जाना था कभी मंच पर आगे बैठाया था लेकिन आज बगल के ही मंच पर मौजूद थे। पीएम ने ना ही उनका कुशल क्षेम जाना नाही उनका अपने संबोधन में नाम भी लिया। खैर भुलई भाई को पीएम मोदी के मंच पर जगह ना देना जो भी कारण रहा हो लेकिन इसको लेकर चर्चाएं आम हैं।

आज की हॉट खबर- यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6...

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking