News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया चाकू से हमला, पढ़े पूरी खबर!

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 10, 2022  |  8:09 PM

1,227 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया चाकू से हमला, पढ़े पूरी खबर!
  • बेटे सहित उसके ससुराल के नौ लोगों के खिलाफ दी तहरीर, मुकदमा दर्ज

रामकोला/कुशीनगर। शुक्रवार को रामकोला थाने पर जन सुनवाई के दौरान थाना क्षेत्र के कुसम्हां टोला विरौली के एक व्यक्ति ने थाना प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर अपने बेटे पर आरोप लगाया है कि गुरूवार की रात को शराब के नशे में मेरा लड़का ने मुझसे विवाद किया और अपने ससुराल वालों को बुलाकर मेरे ऊपर हमला करा दिया,के दौरान मेरे बेटे ने मेरे ऊपर चाकू से वार किया जिससे मैं चोटिल हो गया। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

पीड़ित रामनरेश यादव ने तहरीर में आरोप लगाया है कि मेरा बेटा शराब के नशे में शाम को आया और विवाद कर मारपीट की और ससुराल के लोगों को भी बुला लिया और मेरे ऊपर सभी ने हमला किया तथा चाकू भी चलाया। चाकू से मेरे आंख के ऊपर लग गया। इलाज कराने के बाद तहरीर दे रहा हूं। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राय ने कहा कि घायल रामनरेश यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूसरी घटना थाना क्षेत्र के टेकुआटार की है,की निवासी गीता देवी पत्नी सोहन ने अपने विपक्षी मोहन के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking