News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: वरमाला के बाद सात फेरे से पहले ही टूटी शादी, बिना दुल्हन लिए लौटा दूल्हा, जानिए मामला

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jun 8, 2022  |  5:59 PM

3,511 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: वरमाला के बाद सात फेरे से पहले ही टूटी शादी, बिना दुल्हन लिए लौटा दूल्हा, जानिए मामला

कुशीनगर। दहेज की वजह से शादियों का टूटना कोई नई बात नहीं है. लगातार इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं.एक बार फिर एक बेटी की शादी दहेज की बलि चढ़ गई। लड़की का पिता दूल्‍हे और उसके परिजनों की डिमांड पूरी नहीं कर सका तो दूल्‍हा पक्ष के लोगों ने शादी की रस्‍मों को अधूरी छोड़कर बारात लौटा (After Jaimala groom side demanded dowry) दी। लड़की के पिता मिन्‍नतें करता रहा लेकिन दूल्‍हे और उसके परिजनों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। दहेज की मांग को लेकर यह शादी तोड़ दी गई। इसके बाद लड़की के पिता ने लड़के के पिता के द्वारा उनके साथ मारपीट किए जाने और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है और पुलिस से मदद की गुहार लगाई है

आपके लिए और..- बेडशीट के थान से निकली ‘बंटी-बबली’ शराब, चौकी प्रभारी की...

दरअसल, पूरा मामला कुशीनगर जिले के कसया थाना अंतर्गत बैरियाराजा गांव का है। बैरियाराजा के रहने वाले बालजीत सिंह की अपनी बेटी की शादी कसया थाना क्षेत्र के कुडवा दिलीप नगर के रहने वाले विजयमल्ल सिंह के पुत्र डॉक्टर मृतुन्जय सिंह के साथ तय हुई थी। मंगलवार (7 जून) को दोनों की शादी होनी थी, रात में बारात आई द्वारचार हुआ लड़की-लड़के का जयमाला हुआ। जयमाला के बाद लड़के के पिता और उसके परिजनों ने लड़की के पिता से पूर्व में तय बीस लाख रुपए के बाद दस लाख रूपये नगद और कार की मांग कर डाली। दहेज की मांग पूरी न करने पर शादी करने से मना कर दिया।

लड़की के पिता ने हांथ जोड़कर मिन्‍नतें करता रहा लेकिन लड़के के पिता अपनी जिद पर अड़े हुए थे। आखिरकार जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई और उन्हें दहेज नहीं मिला तो दूल्हे के पिता बारात लेकर वापस लौट गए। जिसके बाद दुल्हन और उसके परिजन थाने पहुंचे और दहेज लोभियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही लड़की के पिता ने लड़के के पिता के द्वारा उनके साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया है।

इस प्रकरण के विषय में जब जरिये दूरभाष प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने ने बताया कि इस मामले में अभी उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 
वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…

थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक
थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक

हाटा कुशीनगर । कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दीपक ने नगर के व्यापारियों संग…

‘एक पेड़ मां के नाम’ महायज्ञ के तहत अवध शुगर एनर्जी लिमिटेड में हुआ बृहद पौधरोपण
‘एक पेड़ मां के नाम’ महायज्ञ के तहत अवध शुगर एनर्जी लिमिटेड में हुआ बृहद पौधरोपण

हाटा (कुशीनगर)। पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking