हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। मथौली बाजार मे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को आशा बहुओ ने मोतीचक ब्लाक अध्यक्ष गीता सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी कुशीनगर को सम्बोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र प्रभारी चिकित्साधिकारी मोतीचक लक्ष्मीशंकर सिंह को सौंपा। सोमवार को आशा बहुओ की ब्लाक अध्यक्ष गीता सिंह की अगुवाई में आशा बहुओ ने सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र मथौली के परिसर में प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि वर्तमान में प्रदेश सरकार से मानदेय बढ़ाने, आशा बहुओ व आशा संगिनी को प्रोत्साहन राशि न देकर उचित मानदेय दिया जाय। इलाज के लिए स्वास्थ सुविधा दिया जाय।
निःशुल्क 10 लाख का बीमा व दो पहिया वाहन दिया जाय। 20 दिन की जगह 30 दिन का काम सरकारी अवकाश को देखते हुए प्रोत्साहन राशि की जगह मानदेय दिया जाय। आशा बहुओ व संगिनी को स्थायी कर्मचारी घोषित किया जाय। 11 सूत्रीय मांगो का मांग पत्र प्रभारी चिकित्साधिकारी मोतीचक लक्ष्मीशंकर सिंह को सौंपा।
इस मौके पर सीमा देवी, असमा बेगम, सुमन देवी, बिन्दु यादव, सावित्री देवी, पुष्पा देवी, अंजुलता देवी, मंजू देवी, अनिता देवी, संजना देवी,आरती तिवारी, सबिता देवी, सुनैना, उषा, मीना देवी आदि मौजूद रहीं।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…