News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Crime/कुशीनगर: युवक से नकदी व अंगूठी लूटकर अज्ञात बदमाश हुए फरार

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 25, 2022  |  10:29 AM

611 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime/कुशीनगर: युवक से नकदी व अंगूठी लूटकर अज्ञात बदमाश हुए फरार
कसया/कुशीनगर। कसया नगर के सपहा रोड स्थित सिडिकेट बैंक के समीप शनिवार की रात बाइक सवार आधा दर्जन से अधिक बदमाश युवक को मारपीट कर नकदी व अंगूठी लेकर फरार हो गए। पुलिस घायल को सीएचसी ले गई। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया,पूरी वारदात एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार कसया थाने के गांव एकडेरवा निवासी 20 वर्षीय कस्तूर चंद्र जायसवाल गांव के ही भाष्कर तिवारी के साथ बाइक से कसया आ रहे थे।जैसे ही वह नगर के सपहा रोड स्थित बैंक के पास पहुँचा तभी आधा दर्जन से अधिक बदमाशो ने उन्हे घेर लिया व मारने पिटने लगे जबकि बाइक चला रहे तिवारी को बदमाशो ने कुछ नही किया,युवक को घायल कर बदमाश फरार हो गए, घटना के बाद भीड़ जुट गयी,पीड़ित युवक ने थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है,प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम गई थी,तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking