News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar/कुशीनगर: क्लिनिक के समीप खड़ी बाइक चोरी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 9, 2021  |  5:30 PM

982 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar/कुशीनगर: क्लिनिक के समीप खड़ी बाइक चोरी

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर के वार्ड नं0 3 कसया रोड स्थित मिश्रा क्लिनिक के समीप खड़ी बाइक गायब होने का मामला संज्ञान में आया है। 

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

प्राप्त समाचार के अनुसार बुधवार देर शाम को रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम- उर्दहा टोला- दुबौली थाना रामकोला निवासिनी चांदनी भारती पत्नी राजू प्रसाद ने ई-थाना के द्वारा अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है ।प्रार्थीनी ने रिपोर्ट में दर्ज कराई है कि उसके पति राजू स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल नंबर यूपी 57 क्यू 4651 को मिश्रा क्लिनिक पर खड़ी कर बाजार करने चले गये।जब वापस लौट कर आये तो उनकी मोटरसाइकिल उक्त जगह से चोरी हो गई थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब बाइक नहीं मिली तो वह दिनांक 9 दिसम्बर को ई-थाना के द्वारा अपनी बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।प्रार्थनी के मोटरसाइकिल के पेपर पर थाना क्षेत्र के बरवा महादेवा गाँव व चांदनी भारती पुत्री राजकिशोर प्रसाद पता अंकित है।                                                                     

थाना क्षेत्र के अंतर्गत आये दिन हो रही मोटरसाइकिल की चोरी की घटना ने लोगों के अंदर दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking