फाजिलनगर/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश चुनाव में कुशीनगर की फाजिलनगर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य द्वारा वोट मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पे वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा की भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य अपने पिता और सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद वोट मांग रही है.
बताया जा रहा है कि सपा प्रत्याशी और पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के पक्ष में वोट मांगने के लिए रात के अंधेरे में बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य कुशीनगर पहुंचीं। फाजिलनगर विधानसभा के जौरा-मगुलही गांव में बीजेपी सांसद संघमित्र मौर्य को रविवार की देर शाम को पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के पक्ष में प्रचार किया। हालांकि, बीजेपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय मीडिया को देखते ही संघमित्रा मौर्य गाड़ी में बैठकर आगे बढ़ गईं।
बीजेपी सांसद से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने सपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगने से इनकार करते हुए कहा कि वह स्वतंत्र रूप से यहां घूम रही हैं। बता दें, भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य, स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य इस बार अपनी परंपरागत सीट पडरौना छोड़कर कुशीनगर जिले की ही फाजिलनगर सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, जहां से भाजपा ने सुरेंद्र कुशवाहा को मैदान में उतारा है। बीते दिनों संघमित्रा मौर्य ने स्पष्ट किया था कि वह पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ में प्रचार नहीं करेंगी।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…