कसया/कुशीनगर। विधानसभा कुशीनगर सीट से भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी पीएन पाठक ने नगर के महन्थ अवैद्यनाथ नगर स्थित सिसवा कुटी पहुंचकर ठाकुर जी का दर्शन कर जीत का आशिर्बाद मांगा।
बुधवार को भाजपा प्रत्याशी श्री पाठक ने नगर के सिसवा- महन्थ, बनवारी टोला, बटेसरा, बेलवपलकधारी सिंह, तेतरिया, पकड़ियार, सबया आदि गांवों में भ्रमण कर महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं से भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा। श्री पाठक ने कहा कि पार्टी ने सबका साथ सबके विकास के नारे के साथ बहुमुखी विकास किया है। पीएम मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, विनिर्माण के क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है और जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग को दिलाया गया है।
कुशीनगर का समुचित विकास कराने का मैंने संकल्प लिया है। उन्होंने जनता से जीत का आशिर्बाद मांगा। इस दौरान ज्ञानेंद्र लाल श्रीवास्तव, राधेश्याम गोंड़, सुमित त्रिपाठी, नीतीश यादव, सुरेश सिंह, उमेश सिंह, अशोक चौरसिया, अनिल तिवारी, ध्रुव सिंह, अमिय गुप्ता, संजीव चौरसिया, गोबर्द्धन गोंड़, राम अवतार, संजय सिंह, सूर्य नाथ सिंह, अमरजीत सिंह, विंरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…