खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एकडंगी गांव में शनिवार की सायं चुनावी बहस के दौरान जानलेवा हमले में एक व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गम्भीर रुप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस जांच पड़ताल व कार्रवाई में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के ग्राम सभा एकडंगी निवासी देवनरायन साहनी ने रविवार को तहरीर देकर बताया है की शनिवार की रात वह अपने दरवाजे पर बैठा था तभी पड़ोस के दो लोगों से चुनाव में वोट देने को लेकर बहस हो गयी। आस-पास के लोगों ने बीच बचाव कर दिया। इसके कुछ समय बाद पांच लोग गोलबंद होकर देवनरायन के घर में घुसकर बुरी तरह मारपीट कर फावड़े से सिर पर वार कर दिया। देवनरायन लोहूलुहान होकर गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े लोगों को आता देख हमलावर फरार हो गये। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस पहुंच गयी और घायल को तुर्कहा सीएचसी मे भर्ती कराया। सोमवार को घायल ने पांच लोगो को नामजद करते हुए तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया की घायल देवनरायन की तहरीर पर हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है।
https://twitter.com/news_addaa/status/1500450886019354626?s=20&t=rU7aWHhcXa1dD4-wjEJnyw
रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…
कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…
तमकुहीराज, कुशीनगर। कुशीनगर जिले के तमकुहीराज क्षेत्र स्थित बी बी के एकेडमी, गाजीपुर के…