News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: मण्डल अध्यक्ष अजय मिश्रा का पत्रकारों ने किया भव्य स्वागत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 13, 2022  |  6:16 PM

852 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: मण्डल अध्यक्ष अजय मिश्रा का पत्रकारों ने किया भव्य स्वागत
  • संगठन की मजबूती के लिए बने नए पदाधिकारी
  • पत्रकार सुरक्षा कानून व पत्रकार हितों की लड़ाई होगी तेज: प्रदेश अध्यक्ष

कसया/कुशीनगर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के नव मनोनीत गोरखपुर मण्डल अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा का पत्रकारों ने माल्यार्पण कर गर्म जोशी से स्वागत किया। सर्व सम्मति से विनोद कुमार तिवारी को जिला महामंत्री व आशुतोष श्रीवास्तव को जिला संगठन व प्रचार मंत्री बनाया गया।

आज की हॉट खबर- तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत

मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह ने संगठन की मजबूती की चर्चा करते हुए कहा कि संगठन पत्रकारों के मान, सम्मान, हक व अधिकार के लिए पूरे देश में संघर्ष कर रहा है। यह संघर्ष तबतक चलेगा जबतक पत्रकार सुरक्षा कानून लागू नहीं हो जाता। हमारा संगठन कागजी संगठन नहीं है और पूरे प्रदेश में तेजी से संघर्ष कर रहा है। पत्रकार को समाज ने चौथे स्तंभ का दर्जा दिया है। आप लोक के हित मे काम करें। जिससे सबका सम्मान बढेगा। इसी क्रम में प्रदेश समिति सदस्य आदित्य शाही ने निष्पक्ष पत्रकारिता पर चर्चा की। मण्डल अध्यक्ष श्री मिश्रा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एकजुट हो पत्रकार हितों के लिए आगे आएं। जिलाध्यक्ष हॄदया नन्द शर्मा ने संगठन की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की और जिले में पत्रकार उत्पीड़न पर चिंता जताई और कहा कि पत्रकारो का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा। वक्ताओं ने बलिया पेपर लीक मामले में पीड़ित पत्रकार को न्याय, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, प्रेस क्लब व स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की गई।

स्वागत जिलाउपाध्यक्ष विजय कुमार राव, जिला कोषाध्यक्ष असफाक अंसारी ने किया और कहा कि संगठन जन हित के मुद्दे पर भी काम करें। संगठन विस्तार के क्रम में पुष्पेंद्र श्रीवास्तव को कसया तहसील उपाध्यक्ष, आर्यन शर्मा तहसील सचिव कसया, उमर फारूक तहसील संगठनमंत्री बनाये गए। अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष कसया सुधाकर उपाध्याय व संचालन विनोद तिवारी ने किया। इस दौरान रितेश कुमार सिंह, विजय कुमार यादव, सगीर अली, मोहन वर्मा, गयासुद्दीन अंसारी, रवि कुमार राय, ज्ञानेश्वर बरनवाल, जिला सचिव ज्ञान चन्द गोंड़ आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत
तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत

खड्डा -मठियां मार्ग पर ई रिक्शा पलटी, सभी सवार हुए घायल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…

लूट की घटना का पुलिस ने किया अनावरण, वांछित गिरफ्तार 
लूट की घटना का पुलिस ने किया अनावरण, वांछित गिरफ्तार 

हाटा कुशीनगर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिध्दार्थ…

ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 
ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के कप्तानगंज चौराहे पर ओभरब्रिज पर से एक युवती कूद…

मातृ दिवस पर भव्य जिला स्तरीय मासिक महाआरती संपन्न, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प
मातृ दिवस पर भव्य जिला स्तरीय मासिक महाआरती संपन्न, सैकड़ों भक्तों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प

हाटा कुशीनगर। मातृ दिवस के अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर द्वारा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking