सपहा/मल्लूडीह। कसया थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर सोमवार को मल्लूडीह चौराहा के धनहा मोड़ पर चाय की दुकान में बोलेरो घुस गई,इस घटना में दुकानदार की पत्नी की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है,करमैनी प्रेमवलिया गांव निवासी सुकई गौड़ धनहा मोड़ पर परिवार के साथ चाय की दुकान चलाते हैं।
सुबह करीब 10 बजे कसया की ओर जा रहा बोलेरो अनियंत्रित होकर चाय की दुकान में घुस गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने बोलेरो में दबे घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और एंबुलेंस से कसया सीएचसी पर पहुंचाया।डॉक्टर ने दुकानदार की पत्नी लालती देवी (55) को मृत्यु घोषित कर दिया। सुकई गौड़ (58), बेटा अजय (20), वाल्मीकि (21), चाय पी रहे सहदेव कुशवाहा (35), पान का दुकानदार गुड्डू यादव (32), लवकुश (22) घायल हो गए।सहदेव कुशवाहा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है,मौके पर पहुचे हल्का उपनिरीक्षक अनिल शर्मा ने मृतका के शव का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
बताया जा रहा है कि बोलेरो चालक मौके का फायदा उठाते हुए भाग गया।थानाध्यक्ष कसया डॉ. अशुतोष तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है।
कुशीनगर। तमकुहीराज थाने के नवागत थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ…
हाटा कुशीनगर | स्थानीय विकास खंड के रामपुर पौटवा में गूंजी गौमाता सम्मान के…
कुशीनगर । जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला-फुसलाकर घर से ले…