कसया/कुशीनगर। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल जी का बुद्ध महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में शुक्रवार को आगमन हुआ l मुख्य न्यायधीश ने बौद्ध परिपथ का भ्रमण करतें हुए मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में तथागत भगवान बुद्ध का दर्शन किया और पूजन -अर्चन कर बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया l इसके पश्चात् मुख्य न्यायधीश श्री बिंदल ने बुद्ध स्थली स्थित थाई मंदिर, रामाभार स्तूप आदि का भी दर्शन किये और बुद्ध से जुड़ी जानकारिया हासिल की और उसके बाद जनपदीय न्यायालय में न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक कर न्यायिक व्यवस्था के बारे में जानकारी लीं तथा यहाँ की समस्याओ को जाना l
इस दौरान जिला न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह,जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल सहित न्यायालय के जुडिशियल मजिस्ट्रेट, न्यायिक अधिकारी, पुरातत्व सहायक अधिकारी शादाब खान,सहित उच्चाधिकारियों की उपस्थिति रहीं । मुख्य न्यायधीश को गॉड ऑफ ऑनर की सलामी दी गयीl मुख्य न्यायधीश ने बौद्ध महागुरु से आशीर्वाद लिया l
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…