News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: डिलेवरी के दौरान बच्चे की मौत, परिजनों ने डाक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप!

Farendra Pandey

Reported By:

Feb 4, 2023  |  8:03 PM

1,402 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डिलेवरी के दौरान बच्चे की मौत, परिजनों ने डाक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप!
  • सीएचसी प्रभारी ने जांच में पाया अस्पताल की लापरवाही….हास्पिटल सील

कप्तानगंज/कुशीनगर। रामकोला रोड़ स्थित आयुष्यमान हास्पिटल में डिलेवरी के दौरान बच्चे की मौत परिजनों ने अस्पताल के डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएचसी अधीक्षक डा.रितेश कुमार सिंह को लिखित प्रर्थना पत्र देकर शिकायत कर कार्यवाही की मांग की। सीएचसी अधीक्षक मौके पर पहुँचे तथा संचालक की बड़ी लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए तत्काल हास्पिटल को सील कर दिये तथा भर्ती मरीजों को सीएच सी पर भर्ती कराये, जहां उनको समुचित इलाज के उपरांत छोड़ दिया गया है।

आज की हॉट खबर- “दरिंदे पति का खौफनाक चेहरा: गर्म रॉड से पत्नी को...

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को मरजीना खातून उम्र 30 बर्ष को उसके ससुर हबीब ने प्रसव हेतू नगर के रामकोला रोड़ स्थिति आयुष्यमान हास्पिटल में भर्ती कराया। जहाँ डिलेवरी के दौरान बच्चे की मौत हो गयी। मौत पर परिजनों में मचा कोहराम परिजनों ने संचालनों पर लापरवाही का आरोप तथा अप्रशिक्षित महिला स्टाप द्वारा प्रसव कराने की बात कही,तथा अपने लिखित प्रर्थना पत्र के माध्यम से कठोर कार्यवाही करने की मांग को लेकर सीएचसी अधीक्षक को पत्र दिये। मौके पर अपने टीम के साथ पहुँचे सीएच सी अधीक्षक डा0 रितेश कुमार सिंह ने गहन जांच में अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आयी। हास्पिटल में मौके पर गायत्री देवी पत्नी अनिल कुमार डिलेवरी के दो महिलाएं भर्ती मिली जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कप्तानगंज भर्ती कराया गया। इलाज के उपरांत छोड़ दिया गया। जांच में पाया गया कि हास्पिटल अप्रशिक्षित स्टाप व स्टाप नर्स के भरोसे हास्पिटल संचालित हो रहा है। इस दौरान डा0 परवेज आलम परमात्मा सिंह सहित उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर
खड्डा: कार सवारों ने नहर सड़क पर 8 राहगीरों को रौंदा, आधा दर्जन जिला अस्पताल रेफर

खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर चौराहे पर कार से भीषण हादसा खड्डा,…

शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
शिक्षा मित्रों ने सरकार का जताया आभार, मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…

नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ
नगर पंचायत मथौली में मनोनीत सभासदों को दिलाई गयी शपथ

मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking