नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सुरजनगर बाजार में सोमवार रात एक हार्डवेयर व्यवसाई की दुकान में ही संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी लाश को उतार पुलिस ने कब्जे में आज पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
रघुबीर कुशवाहा निवासी गांव कनकपुरा थाना तरकुलवा जिला देवरिया उक्त बाजार में पिछले 4 वर्षों से किराए का मकान लेकर हार्डवेयर की दुकान चलाते थे तथा दुकान से कुछ दूरी पर अपने निजी मकान में सपरिवार रहते थे।सोमवार देर रात जब वे अपने आवास पर नही पहुचे तो परिजन उन्हें खोजते हुए दुकान पर आये और पाया कि दुकान का शटर गिरा हुआ है और आगे से ताला बंद नही है परिजन जब उनके मोबाइल पर फोन किये तो मोबाइल दुकान के अंदर ही बजा।परिजन शटर उठा कर देखे तो अंदर का नजारा देख स्तब्ध रह गए।उनका शरीर छत में लगे कुंडी के सहारे फंदे से लटक रहा था।जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी सूचना पर पहची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज अग्रिम कार्यवाई में जुटी हुई है।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है,शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…