रामकोला/कुशीनगर। थाना क्षेत्र के मोरवन गांव के बाबू छपरा निवासी एक युवक का शव बुधवार को रामकोला- कप्तानगंज रेलवे ट्रैक पर मिला। स्टेशन मास्टर की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।युवक की पत्नी ने ससुराल के लोगों पर हत्या का करने का आरोप लगायी है।
रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन गाँव के बाबूछपरा निवासी रामदास उम्र लगभग 38 वर्ष मंगलवार की रात्रि में घर से निकला।जिसका शव बुधवार की भोर में रामकोला – कप्तानगंज रेल ट्रैक पर स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिग्नल के बाहर मिला। स्टेशन मास्टर की सूचना पर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सूचना पर पहुची रामदास की पत्नी नीलम ने अपनी दोनों शादीशुदा ननद एवं बहनोई आदि पर पति की हत्या का आरोप लगाने लगी। आरोप के बाद पुलिस गांव पहुंची और एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए हिरासत में ली। पंचनामे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी नीलम ने अपने दोनों ननद और बहनोई आदि पर हत्या कर शव को रेल ट्रैक पर रखने का आरोप लगायी है और थाना में तहरीर दी है। इस बावत रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक डी0के0 सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जाचोपरान्त कार्रवाही की जायेगी।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…