News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दिन के उजाले में पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्कर को लगी गोली,एक अन्य के साथ तीन गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 13, 2025  |  12:23 PM

210 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दिन के उजाले में पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्कर को लगी गोली,एक अन्य के साथ तीन गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image
  • एक ट्रक व एक पिकप मय 33 राशि गोवंशीय पशु के साथ दो अवैध तमन्चा मय कारतूस बरामद

कुशीनगर । एक बार फिर दिन के उजाले में कुशीनगर पुलिस से प्रतिबंधित पशुओं के तस्करों से मुठभेड़ हो गई है,जिसमे दो पशु तस्करों की पैर में गोली लगी है वही इन सबका एक साथी पुलिस कांबिंग में दबोच लिया गया हैं।

यह कार्यवाही हाटा,तमकुहीराज,तरयासुजान, तुर्कपट्टी पुलिस ने संयुक्त रूप से किया हैं।
जानकारी रहे की जरिए मुखबिर कोतवाल हाटा सुशील कुमार शुक्ला को यह सूचना हाथ लगी कि कुछ शातिर पशु तस्कर ट्रक व पिकप वाहन से एनएच-28 के रास्ते गोवंशीय पशुओ को चोरी छिपे लादकर बिहार ले जा रहे है। सूचना मिलते ही कोतवाल सुशील कुमार शुक्ला अपनी टीम के साथ हाईवे के तरफ रुख कर दिए,तबतक मुखबिर द्वारा बताई गई वाहन नजर आई,जिसे रुकने का संकेत किया गया,लेकिन वाहन चालक गाड़ी की रफ्तार बढ़ाते हुए बिहार के तरफ भागने लगे,वही हाटा कोतवाल पीछे लगे रहे और तत्काल योजना बनाते हुए थाना तुर्कपट्टी, थाना तरयासुजान व थाना तमकुहीराज को उपरोक्त सूचना से अवगत कराया,
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अमित कुमार शर्मा,प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजप्रकाश सिंह,थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी संजय कुमार
संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना तुर्कपट्टी क्षेत्रान्तर्गत कुकुत्था नदी के समीप घाघी पुल के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी गई।

चेकिंग के दौरान एक ट्रक व एक पिकप वाहन आते दिखाई दिए ,जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन में सवार कुछ व्यक्तियों द्वारा लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर किया गया। जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी, जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए जिनकी पहचान जुम्मन पुत्र जूल्फन निवासी मेहियापार थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ (घायल/गिरफ्तार) अंशु पुत्र राजू निवासी अम्बारी थाना फुलपुर जनपद आजमगढ़ (घायल/गिरफ्तार)) के रुप में हुई तथा एक अन्य साथी भोलू शिल्पकार पुत्र रामजीत निवासी रकबा जलालपुर थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ भागने का प्रयास कर रहा था जिसको पुलिस टीम द्वारा काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।

बता दे पकड़े गए वाहन से 33 गोवंशी पशु, दो अदद लकड़ी का गोलाकार ठिहा, रस्सी , दो अवैध तंमचा व चार जिन्दा कारतूस व दो खोखा कारतूस आदि बरामद किया गया है। पुलिस टीम द्वारा घायल,गिरफ्तार अभियुक्तों को दवा ईलाज हेतु पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है। बरामदगी गिरफ्तारी के आधार पर थाना तुर्कुपट्टी पर अभियोग पंजीकृत कर स्थानीय पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।

क्या कहते है कोतवाल हाटा सुशील:

इस संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर देते हुए कोतवाल हाटा सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया है कि हमलोगो द्वारा छुट्टा घुम रहे गोवंशीय पशुओं को चोरी छिपे वाहनों में क्रुरतापूर्वक बांधकर वाहनों में लादकर बिहार ले जाकर गो-तस्करी का कार्य करते हैं। मुठभेड़ में घायल गिरफ्तार अभियुक्त जुम्मन पुत्र जूल्फन उपरोक्त का अपराधिक इतिहास हैं।

इसके ऊपर मु0अ0सं0 181/2024 धारा 2(b) (xv), 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना कन्धारपुर जनपद आजमगढ़ ,मु0अ0सं0 294/2023 धारा 3/5ए/8गो0नि0अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0,420, 467, 468, 471 भा0द0वि0 थाना कन्धारपुर जनपद आजमगढ़ में पूर्व से दर्ज है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking