News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिम्मेदार नागरिक बनकर करें अपने दायित्वों का निर्वहन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 31, 2022  |  6:11 PM

502 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिम्मेदार नागरिक बनकर करें अपने दायित्वों का निर्वहन WhatsApp
Responsive image
  • निर्वाण सेवा संस्थान की बैठक सम्पन्न

कसया/कुशीनगर। बुद्ध स्थली स्थित एक होटल में निर्वाण सेवा सेवा संस्थान, कुशीनगर की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें सेवा, शिक्षा, पर्यावरण, स्वरोजगार को लेकर संस्था द्वारा किये जा रहे कार्य योजनाओं की समीक्षा के साथ आगे की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।

आपके लिए और..- आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर...

बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता हृदया नन्द शर्मा ने बैठक के बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक अच्छे समाज व राष्ट्र के निर्माण के लिए एक जिम्मेदार नागरिक बन कर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। सेवा शब्द अपने आप में व्यापक है। सेवा निःस्वार्थ भाव से बिना भेद होनी चाहिए। तब यह सेवा ईश्वरीय सेवा हो जाती है और हर तरफ सुख व शांति आ जाती है। सचिव पवन कुमार शर्मा ने संस्था द्वारा पूर्व में किये गए कार्यों की चर्चा की और कोरोना काल में किये गए कार्यों पर प्रकाश डाला । सामाजिक कार्यों में सबसे सहयोग की अपील की। बैठक में गरीब दलित परिवारों को प्रोटीनयुक्त खाद्यान्न बितरण का निर्णय लिया गया। इसी के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, निट एंड क्लीन कुशीनगर बनाओ अभियान, पौध रोपण, रचनात्मक कार्य योजना पर सहमती बनी।अध्यक्षता प्रतिमा मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता, संतोष कुमार साहनी , सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह, हृदया नन्द शर्मा, शुभनरायन यादव, रमेश सिंह, राकेश कुमार, सीमा शर्मा आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…

पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित
पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…

16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत
16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत

कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…

आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!
आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!

कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking