News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: धान क्रय केंद्र बंद मिलने पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने जताई नाराजगी, कारण बताओ नोटिस किया जारी!

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 10, 2021  |  8:38 PM

895 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: धान क्रय केंद्र बंद मिलने पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने जताई नाराजगी, कारण बताओ नोटिस किया जारी!

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र में हो रहे धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण जिला खाद्य विपणन अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने किया। जिसमें भडसर खास धान क्रय केंद्र बंद मिला, जिस पर केंद्र प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

शुक्रवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी विनय प्रताप सिंह धान क्रय केंद्र घोड़ा देऊर पहुंचे जहां किसानों का धान खरीद हो रहा था केंद्र प्रभारी से खरीद के स्थिति के बारे में जानकारी ली, और खरीद में तेजी लाने की हिदायत दी।

उसके बाद बोदरवार धान क्रय केंद्र पर पहुंचे जहां धान की धीमी गति खरीद पर नाराजगी जताई और केंद्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगायी। उसके बाद भडसर खास धान क्रय केंद्र पर पहुंचे जहां केंद्र पर ताला बन्द था केंद्र प्रभारी नदारद रहे। यहां किसान धान बेचने के लिए ईधर उधर भटक रहे थे किसानों से केंद्र के बारे में पूछ-ताछ की तो पता चला कि प्रतिदिन यह धान क्रय केंद्र बंद रहता है जिससे आक्रोशित जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। और वहीं कप्तानगंज हाट शाखा प्रथम पर पहुंच धान खरीद की हकीकत जानी जहाँ किसानों ने बताया कि दो माह से नंबर लगाया गया है। खरीद के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा जिस पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने केंद्र प्रभारी वह मार्केटिंग इंस्पेक्टर विवेक सायन को कड़ी हिदायत दी। वहीं हाट शाखा द्वितीय पर पहुंचे जहां केंद्र पर मौजूद प्रभारी क्षेत्रीय विपणन अधिकारी फरहत अफरोज से धान खरीद के बारे में जानकारी ली,जिस पर केंद्र प्रभारी ने 14 सौ कुंटल धान खरीद लेने की बात कही। जिस पर खरीद मेंर तेजी लाने के लिए डिप्टी आरएमओ ने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिया।

इस दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि धान खरीद में तेजी लाने के लिए केंद्र प्रभारियों को कड़ा निर्देश दिया जा रहा है जिस के क्रम में हर केंद्रों का प्रतिदिन निरीक्षण किया जा रहा है केंद्र प्रभारी अपनी आदत में सुधार लावे कहीं से किसानों के खरीद की में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संबंधित खबरें
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking