News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: नशे में धुत युवक ने अपने ही घर में लगाई आग, पढ़े पूरी खबर!

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Jan 8, 2022  |  11:04 AM

836 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: नशे में धुत युवक ने अपने ही घर में लगाई आग, पढ़े पूरी खबर!
  • नशे में एक युवक ने अपने कमरे में सभी सामान रखकर उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा

कुशीनगर। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरा हर्दोपट्टी गांव के पूरब टोला में शुक्रवार रात करीब नौ बजे नशे में धुत युवक ने पेट्रोल डालकर खुद के ही कमरे में आग लगा दी। जिसकी चपेट में आकर घर के चार कमरों में रखे पूरे सामान जलकर नष्ट हो गया, जबकि युवक भी मामूली रूप से झुलस गया। मौके पर पहुंचे अग्रिशमन कर्मियों ने मशक्कत कर आग को काबू में किया और पुलिस के आने की सूचना पर युवक घर छोड़कर भाग गया।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

ग्रामीणों के मुताबिक, तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरा हर्दोपट्टी गांव के पूरब टोला निवासी विशाल वर्मा शराब पीने का आदी है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे युवक नशे में धुत होकर घर पंहुचा और घर का सारा सामान बेडरूम में रखकर उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।युवक ने आग की लपटों से खुद को बचाने के प्रयास के बाद भी वह मामूली रूप से झुलस गया। उधर कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा गृहस्थी का सामान आदि भी जलने लगे। पक्के मकान के अंदर से धुआं उठते देख ग्रामीण जब वह देखने पहुंचे और जैसे ही उन्हें पता चला की घर में दो भरे हुए गैस के सिलिंडर रखे हैं, ग्रामीण उल्टे पांव भाग चले।

विशाल वर्मा बाहर किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। दो-तीन पूर्व घर आया था। सूचना पर एसआई व डायल 100 की पुलिस पहुंची। सूचना पर फायर ब्रिगेड भीमौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी की बौछार के बीच एक एक कर चार कमरों की आग बुझाई। संयोग ठीक रहा कि किसी सिलेंडर में आग नहीं लगी थी। उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, तब जाकर ग्रामीणों की चिंता दूर हुई। इधर आरोपी युवक पुलिस को देखकर भाग खड़ा हुआ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking