News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पूर्व प्रवक्ता एवं पत्रकार व्यासमुनि की  मनाई गयी आठवीं पुण्य तिथि

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 20, 2022  |  2:45 PM

406 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पूर्व प्रवक्ता एवं पत्रकार व्यासमुनि की  मनाई गयी आठवीं पुण्य तिथि
  • लोगों की उपस्थिति उनके स्नेह समर्पण व लोकप्रियता को करती है दर्शित -रजनीकांत मणि त्रिपाठी 
कसया/कुशीनगर। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवानिया के पूर्व प्रवक्ता एवं पत्रकार स्वर्गीय व्यासमुनि पांडेय की आठवीं पुण्यतिथि बहुत ही शिद्दत के साथ  स्वर्गीय बंसराज सिंह मेमोरियल स्कूल सेख वनिया में मनाई गई।
विदित हो कि स्वर्गीय पांडे उक्त विद्यालय वंशराज सिंह मेमोरियल के संस्थापक भी रहे हैं। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर  अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय पांडेय एक विनम्र स्वभाव के शिक्षक थे तथा समाज सेवा के रूप में भी उन्होंने अपना अच्छा योगदान  दिया था ।अपनी इसी गुण के कारण उन्होंने जन-जन में अपना स्थान बना लिया था ।आज इस पुण्यतिथि में लोगों की उपस्थिति ही उनके स्नेह समर्पण व लोकप्रियता को दर्शित करती  है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्रवक्ता पारसनाथ मिश्र ने कहा कि स्वर्गीय पांडेय  हम लोगों के अच्छे मित्र व सलाहकार थे ।उनका सटीक परामर्श और अनुभव किसी भी कठिन कार्य के लिए बहुत ही उपयोगी होता था। वक्ताओं में प्रवक्ता नवनाथ दुबे, जिला प्रभारी राष्ट्रीय सहारा मिथिलेश्वर पांडेय ,जिला प्रभारी व संयोजक ग्रापए ओम प्रकाश द्विवेदी ,पत्रकार अजय मिश्र महेश मिश्रा ,दिवाकर राय ,अनिल मल आदि ने भी अपना विचार रखा।
  कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महात्मा गांधी इंटर कॉलेज से खवनिया के  प्रधानाचार्य कैप्टन चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि स्वर्गीय पांडेय जी के अनुभवों से आज विद्यालय के सभी प्रवक्ता व प्रबंध समिति नई दिशा में काम कर रहे हैं जिससे विद्यालय प्रगति के पथ पर है ।हम उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता व पत्रकार व कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कसया के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने किया। स्वर्गीय पांडेय के पुत्र एवं पत्रकार कृष्ण मोहन पांडेय ने सब के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रज्ञा टाइम के पत्रकार आर0के0 भट्ट ,उदय प्रताप ,श्रीकांत यादव ,शंभू पांडेय , शंभू चौबे ,मनोज चौबे, अरुण चौबे ,अवधेश ठाकुर, आनंद सिंह ,संजय सिंह पूर्व प्रधान एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking