खड्डा/कुशीनगर। विश्व पटल पर रूस व यूक्रेन के सामरिक दृष्टिकोण से चल रहे विवाद व युद्ध की आशंका से खड्डा तहसील क्षेत्र के देवगांव निवासी एक परिवार की चिन्ताएं बढ़ गयी हैं। यूक्रेन में एमबीबीएस तृतीय वर्ष की पढाई करने वाले छात्र राकेश मल्ल के परिजनों ने प्रधानमंत्री से बेटे के सकुशल वापसी की प्रधानमंत्री से गुहार लगाई है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के देवगांव निवासी व राष्ट्रीय इण्टरमीडिएट कालेज भुजौली के उप प्रधानाचार्य गिरजेश मल्ल के लड़के राकेश मल्ल यूक्रेन में रहकर एमबीबीएस तृतीय वर्ष की पढाई करते हैं। अभी सितम्वर माह में वे घर आकर युक्रेन के लिए निकले हैं। सामरिक दृष्टिकोण से हमलावर रूस व यूक्रेन देश में उपजे असंतोष व युद्ध की आशंका को देखते हुए यहां रह रहे उनके परिवार के लोगों की चिन्ता बढ़ गयी है। राकेश के स्वदेश सकुशल वापसी के लिए परिवार के लोग भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बेटे के स्वदेश बुलाने व मदद की गुहार लगा रहे हैं।
कुशीनगर: विदेशी मेडिकल विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद आयोजित फॉरेन…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर में स्थित बीआरसी परिसर में वन महोत्सव के तहत…
कुशीनगर। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…