News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: 14 लाख के अवैध चरस के साथ चार अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 20, 2022  |  4:15 PM

1,119 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: 14 लाख के अवैध चरस के साथ चार अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद के कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने सोमवार को चार अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गैंग के सदस्यों को उस समय दबोचने में कामयाब हुई है। जब वह अबैध चरस की खेप को विक्री करने के लिये उसे ले जा रहे थे। पकड़े गये तस्करो के पास से पुलिस ने बासठ हजार रुपये भी बरामद किया है ।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

जानकारी रहे की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर कुन्दन सिंह के नेतृत्व में अवैध मादक,द्रव्य पदार्थौं की तस्करी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को स्वाट टीम व थाना पडरौना की संयुक्त टीम द्वारा पडरौना खड्डा रोड परिवार रेस्टोरेन्ट के पास से लग्जरी वाहन गाडी नं0 UP70EE0081 सफारी से तस्करी कर ले जाये जा रहे 2.350 कि0ग्रा0 अवैध चरस (कीमत लगभग 14 लाख रुपये), बेचे हुए अवैध चरस से प्राप्त रूपया बासठ हजार बरामद व जामा तलाशी से कुल 860 रु0 नगद बरामद किया । वही मौके से चार अन्तर्राज्यीय तस्कर संदीप चौधरी उर्फ कल्लू पुत्र अशर्फी निवासीगण मुसहरी भगवान पाण्डेय टोला थाना भितहा जिला पश्चिमी चम्पारन बिहार, मोहित कुमार पुत्र भीमबली चौधरी निवासीगण मुसहरी भगवान पाण्डेय टोला थाना भितहा जिला पश्चिमी चम्पारन बिहार, पिन्टू पटेल पुत्र बिहारी पटेल निवासीगण मुसहरी भगवान पाण्डेय टोला थाना भितहा जिला पश्चिमी चम्पारन बिहार, हरेन्द्र उर्फ भुट्टी पुत्र ध्रुव यादव निवासीगण मुसहरी भगवान पाण्डेय टोला थाना भितहा जिला पश्चिमी चम्पारन बिहार को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई है।

पकड़े गये अभियुक्तों ने जांच पड़ताल में यह बताया की उच्चे दामों में बिक्री करने के लिये हम लोग ग्राहक के तलाश में थे मुकामी पुलिस पकड़े गए अभियुक्तों को विरुद्ध विधिक कार्यवाई में जुटी है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम: उप निरीक्षक रत्नेश कुमार मौर्य थाना कोतवाली पडरौना, संजय कुमार शाही,का0 संदीप , का0 मिलिन्द कुमार , का0 गिरीशचन्द गौड़ ,का0 नितीश कुमार थाना को0, का0 रणजीत यादव स्वाट टीम ,का0 सचिन कुमार स्वाट टीम ,का0 चन्द्रशेखर यादव स्वाट टीम जनपद कुशीनगर।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking