News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: चिकित्सा शिविर में 350 मरीजो का निःशुल्क इलाज कर दिया गया दवा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 24, 2022  |  9:07 PM

950 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: चिकित्सा शिविर में 350 मरीजो का निःशुल्क इलाज कर दिया गया दवा WhatsApp
Responsive image

मल्लूडीह/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया अंतर्गत सरैया महंथ पट्टी गांव में भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ व इंडियाना आर्यन हॉस्पिटल के तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन एवं दवा वितरण का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में किया गया। बालरोग,दंत रोग,फिजिशियन रोग के विशेषज्ञों के द्वारा का इलाज कर व सुगर,ब्लडप्रेशर, ईसीजी जांच कर 350 मरीजो की जांच कर दवा दिया गया।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

मुख्य अतिथि फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने सम्बोधित करते हुये कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में जागरूकता की कमी के कारण लोग नियमित इलाज नही करा पाते हैं। जिसका दुष्परिणाम काफी घातक होता हैं। कोई भी व्यक्ति अस्वस्थ या बीमार न रहे इसके लिये भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगाकर निःशुल्क इलाज किया जा रहा हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों चिकित्सा शिविर से गरीब से गरीब मरीजो का निःशुल्क इलाज सुगमता से किया जाता हैं। डबल इंजन की सरकार ने हर गरीब मरीजो के इलाज के लिये कटिबद्ध हैं। हर निचले तबके के लोगो का इलाज निःशुल्क किया जा रहा हैं। चिकित्सा शिविर को कुँवर डॉक्टर महेन्द्र कुमार सिंह जिला सह संयोजक भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विजेंद्र कुमार तिवारी,ने सम्बोधित किया। चिकित्सकों की टीम में डॉक्टर धनी गुप्ता,डॉक्टर,गणेश पाण्डेय, डॉक्टर सूर्यकांत जायसवाल,डॉक्टर परमेश्वर कुशवाहा, डॉक्टर रमेश ठाकुर,डॉक्टर स्वामीनाथ कुशवाहा, मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रबंधक इंडियाना आर्यन हॉस्पिटल,अर्पिता जायसवाल, शबनम खातून,साबिया, विकेश आदि चिकित्सक व स्टाप के लोगों का इलाज कर दवा दिया।

इस दौरान ग्रामप्रधान प्रतिनिधि अनिल कुशवाहा, उदयभान कुशवाहा,प्रशांत मिश्रा, मधुबन गोंड़,नगीना कुशवाहा, बेचू गिरी,लांगट भगत,रामजतन सिंह,राजकुमार प्रजापति, कमरूदीन अली,अमित गोंड़,सुनील गोंड़ गांव के लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन विजय मिश्रा ने किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking