News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: रोटरी क्लब द्वारा निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर 24 जुलाई को

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 22, 2022  |  10:35 AM

498 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: रोटरी क्लब द्वारा निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर 24 जुलाई को WhatsApp
Responsive image
  • 10 प्रतिष्ठित डॉक्टर फ्री करेंगे इलाज

कसया/कुशीनगर । अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा सिटी सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल व सिनर्जी इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर एंड रिसर्च के सहयोग से रविवार, 24 जुलाई को कसया स्थित रोडवेज बस स्टैंड परिसर में सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। रोटरी की बैठक में कार्यक्रम के संयोजक रोटेरियन राजीव जायसवाल लक्ष्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इस निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर में गोरखपुर, लखनऊ एवं दिल्ली 10 प्रतिष्ठित चिकित्सक शामिल हो रहे हैं। जिसमें जिसमें बालरोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, उदर रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, कैंसर रोग विशेषज्ञ, यूरोलॉजी, जनरल फिजीशियन, मुख रोग विशेषज्ञ एवं गंभीर रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. ए.के मल्ल, डॉ विवेक मिश्रा, डॉ आलोक तिवारी, डॉ रविकेश कुमार द्विवेदी, डॉ विशाल त्रिपाठी, डॉ अंजली जैन, डॉ गौरव पोपली, डॉ रितेश कुमार सिंह, डॉ अनामिका शुक्ला एवं डॉ सौरभ मिश्रा द्वारा मरीजों की जांच एवं परामर्श देकर उनका ईलाज किया जाएगा। मरीजों को रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा निःशुल्क आवश्यक दवाईयाँ भी उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर में ईसीजी, बीपी, शुगर इत्यादि के टेस्ट की भी निःशुल्क सुविधा होगी।

आपके लिए और..- आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर...

रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष डॉ एम एच खान एवं सचिव वाहिद अली ने नगर वासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाएं। इस बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप रौनियार, उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष साहिल अहमद, उपाध्यक्ष अंजली खरवार, कोषाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, सह सचिव दिनेश कुमार यादव, सह सचिव अरूण कुमार वर्मा, सह कोषाध्यक्ष डॉ सुनील सिंह, सह कोषाध्यक्ष डॉ जे के पटेल, निदेशक एवं कार्यक्रम संयोजक राजीव जायसवाल लक्ष्य, निदेशक अंकित गर्ग, निदेशक अंकुर तुलस्यान, निदेशक शैलेंद्र त्रिपाठी, पौधारोपण संयोजक डॉ पवन खरवार, गौरव मद्धेशिया, डॉ नदीम वारसी, मो०किताबुद्दीन अंसारी, सदरे आलम, फैयाज खान, महेंद्र तिवारी, इम्तियाज आलम, गयासुद्दीन अली, विशाल शर्मा, डॉ अब्दुल कलाम आजाद, गोपी चंद कसौधन, डॉ मुकेश यादव, दुर्गेश चतुर्वेदी, राजीव गुप्ता, अश्विनी जायसवाल, शम्भू कुशवाहा, हसमुद्दीन अंसारी, अनादिश श्रीवास्तव एवं गिरिजेश मद्धेशिया शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…

पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित
पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…

16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत
16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत

कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…

आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!
आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!

कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking