News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर हाईवे का ‘परमिट माफिया’ : ढाबा-परिवहन विभाग की युगलबंदी से ओवरलोड लक्ज़री बसों का गोरखधंधा, रोज़ उड़ रहा लाखों का राजस्व

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 15, 2025  |  4:54 PM

193 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर हाईवे का ‘परमिट माफिया’ : ढाबा-परिवहन विभाग की युगलबंदी से ओवरलोड लक्ज़री बसों का गोरखधंधा, रोज़ उड़ रहा लाखों का राजस्व

कुशीनगर। सूबे में परिवहन व्यवस्था पर सख्ती के सरकारी दावे हैं, लेकिन कुशीनगर की हकीकत इन दावों को आईना दिखाती है। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खुले ढाबों और रेस्टोरेंट्स की आड़ में, परिवहन विभाग के अफसर और कर्मी बिना परमिट और ओवरलोड लक्ज़री बसों-ट्रकों के संचालन को हरी झंडी दे रहे हैं। नतीजा—राज्य सरकार के खजाने को रोज़ लाखों का चूना और सड़कों पर हादसों का खतरा।

आपके लिए और..- जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी...

🔴 ‘गोरखधंधे’ के हॉटस्पॉट

  • दो नामी ढाबे – गोरखपुर बाईपास और मुझहाना-हेतिम टोल प्लाज़ा के पास
  • एंट्री रेट – प्रति गाड़ी ₹5,000 तक वसूली
  • खास कर्मचारी – वर्षों से तैनात ‘कमाऊ’ कर्मी और ‘कामधेनु’ सिपाही
  • मुख्य खिलाड़ी – आरटीओ कुशीनगर, यात्री कर अधिकारी और ढाबा संचालक
  • पुराना रिकॉर्ड – 2019-20 में बस्ती-खलीलाबाद में ऐसे ही खेल पर जेल और एसआईटी जांच

एंट्री के नाम पर नोटों की बरसात :

सूत्रों का कहना अगर सही मानते है तो आरटीओ कुशीनगर और यात्री कर अधिकारी की मिलीभगत से गोरखपुर बाईपास और मुझहाना-हेतिम टोल प्लाज़ा के पास स्थित दो मशहूर ढाबों को ‘एंट्री पॉइंट’ बनाया गया है। यहां लक्ज़री बसों और ट्रकों से प्रति गाड़ी ₹5,000 की वसूली की जाती है। इन ढाबों पर खड़ी गाड़ियों से न तो परमिट चेक होता है, न ही ओवरलोड पर कोई कार्रवाई।

‘कामधेनु’ सिपाही की वापसी :

देवरिया में तैनाती के बाद भी एक खास सिपाही को ‘अटैचमेंट’ के नाम पर कुशीनगर वापस बुला लिया गया। यह सिपाही अधिकारियों का चहेता है, जो ‘मां लक्ष्मी का चढ़ावा’ चढ़ाने में माहिर माना जाता है। सूत्रों के मुताबिक, इस पर आरटीओ कुशीनगर की ‘विशेष कृपा’ बनी रहती है।

यह भी पढ़ें!

इससे पहले 2019-20 में भी बस्ती और खलीलाबाद में ऐसे ही गोरखधंधे में दो परिवहन अधिकारी, कर्मचारी और ढाबा संचालक पकड़े गए थे। एंट्री की पूरी डायरी बरामद होने के बाद कई लोग जेल गए और मंडल स्तर के कई अधिकारियों पर एसआईटी जांच बैठी थी।

जिलाधिकारी से उम्मीदें :

आरटीओ, यात्री कर अधिकारी और ढाबा संचालकों की यह तिकड़ी प्रतिदिन सरकार के लाखों रुपये के राजस्व को डकार रही है। अब देखना है कि जिलाधिकारी महोदय इस गठजोड़ पर नकेल कसने के लिए ठोस कार्रवाई करते हैं या यह ‘हाईवे का गोरखधंधा’ यूं ही फलता-फूलता रहेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

खड्डा, कुशीनगर। मुंबई से घर लौट रहा एक युवक खड्डा रेलवे स्टेशन पर चलती…

हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…

जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल
जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल

कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking