News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: भूपेंद्र चौधरी और धर्मपाल सिंह को यूपी में बीजेपी की कमान दिए जाने पर हर्ष

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 27, 2022  |  7:52 PM

427 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: भूपेंद्र चौधरी और धर्मपाल सिंह को यूपी में बीजेपी की कमान दिए जाने पर हर्ष
  • भूपेंद्र चौधरी और धर्मपाल सिंह के सांगठनिक क्षमता से पार्टी में और आएगा निखार -अभय प्रताप

एम. असलम/अब्दुल मजीद

कसया/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने हाल ही में यूपी इकाई को नया प्रदेश अध्यक्ष और  संगठन महासचिव दिया है.

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

उक्त दोनों के मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में जहां काफी हर्ष है वही जगह-जगह मिठाईयां  बांट कर खुशी  व्यक्त किया जा रहा है, इस क्रम में बधाइयों का तांता लगा हुआ है।बधाइयों के क्रम में  बीओसी डब्ल्यू बोर्ड श्रम मंत्रालय के सदस्य अभय प्रताप नारायण सिंह के साखोपार स्थित कैंप कार्यालय पर उक्त दोनों  मनोनयनों के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरण किया गयाl  नए प्रदेश अध्यक्ष तथा नए प्रदेश महासचिव संगठन को बधाई दी गयी ।कार्यालय पर उपस्थित  साथियों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेता व बीओसीडब्ल्यू बोर्ड सदस्य अभय प्रताप नारायण सिंह ने कहा की दोनो नेताओ को सांगठनिक कार्यों की  प्राईमरी स्तर से परख है, इनकी पहचान कुशल संगठन कर्ता के रूप में हैl श्री सिंह ने आगे कहा कि आज जिस कार्यालय पर हम जुट कर खुशियां बाट रहे है वहा झारखंड महासचिव के रूप में धर्मपाल सिंह पूर्व में आ चुके है और अपना बहुमूल्य समय दे चुके हैंl  मृदुभाषी और व्यवहार कुशल धर्मपाल सिंह  निश्चित रूप से संगठन में निखार लायेंगे।इसी क्रम में अभय प्रताप ने कहा नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी निचले स्तर से संगठन की खूबियो को बखूबी समझने वाले नेता है। संगठन के मामले में दोनों नेताओं की सानी नहीं, यह उत्तर प्रदेश में संगठन के लिए बेहतर समय है।

उक्त अवसर पर रमाशंकर  तिवारी,पियूष प्रताप नारायण सिंह, ग्राम प्रधान शैलेश प्रताप नारायण सिंह, पूर्व प्रधान जयराम प्रसाद, एडवोकेट कुशल प्रताप सिंह, असीम कुमार सिंह, चंद्रभूषण दुबे, संजय कुमार सिंह,हरेंद्र नाथ पांडे, चंद्रभूषण पांडे, कादिर अंसारी, मणिकांचन चौबे, हरी प्रसाद जायसवाल, दुर्गा वर्मा, चंदन शर्मा, रामबिलास यादव, त्रिपुरेश  प्रताप सिंह, शशांक सिंह, सत्यम सिंह, श्री प्रसाद रावत,रामवृक्ष गोंड, पलटन चौहान,संजय दुबे, राम प्रताप ओझा, मुन्ना पटेल, राहुल गौंड, गोविंद गोंड आदि लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking