News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : हरियाणा निर्मित अवैध शराब की खेप बरामद,एक शराब तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 2, 2025  |  3:08 PM

178 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : हरियाणा निर्मित अवैध शराब की खेप बरामद,एक शराब तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले की पटहेरवा पुलिस ने हाईवे के रस्ते बिहार ले जाई जा रही अवैध हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की खेप के साथ एक अंतर प्रांतीय शराब तस्कर को दबोचा है। शराब तस्कर द्वारा लग्जरी वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही 185 अदद अवैध अंग्रेजी शराब (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 9,00,000/- रुपये) की बरामदगी हुई हैं।

आपके लिए और..- कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व...

मिली जानकारी के मुताबिक जनपद कुशीनगर में अवैध शराब बिक्री,निष्कर्षण,परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वाहन चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष पटहेरवा विनय कुमार मिश्र, चौकी प्रभारी फाजिलनगर मनोज कुमार,उप निरीक्षक अनुराग यादव,हेड कांस्टेबल विनोद यादव ,आरक्षी अर्जुन खरवार की टीम द्वारा एक बिटारा ब्रेजा रजि0 नं0 DL9CAL8673 से तस्करी कर बिहार राज्य ले जायी जा रही कुल 185 अदद हरियाणा निर्मित रायल ग्रीन ह्वीस्की (प्रत्येक बोतल 750 एमएल) अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त नियामत पुत्र भूरे निवासी बरुई टांडा थाना नीमगाँव जनपद लखीमपुर खीरी (उ0प्र0) को गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना पटहेरवा पर मु0अ0स0 141/2025 धारा- 60/63/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यहां बताना लाजमी होगा कि पूछताछ के क्रम में अभियुक्त द्वारा बताया गया है कि वह हरियाणा राज्य से रॉयल ग्रीन व्हिस्की कम दामों में खरीदते हैं। हरियाणा में शराब की कीमतें अन्य राज्यों की तुलना में अपेक्षाकृत कम होने के कारण वे वहां से बड़ी मात्रा में शराब खरीदते हैं। शराब को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से होकर बिहार राज्य में ले जाया जाता है, जहां इसकी मांग अधिक है और बिक्री से अच्छा मुनाफा मिलता है। परिवहन के लिए वे लग्जरी वाहन का उपयोग करते हैं जिससे पुलिस की नजरों बचा जा सके।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न
डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न

त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध, थानाध्यक्ष हाटा, कुशीनगर। स्थानीय…

नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 
नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र नगर पंचायत सुकरौली राजनेति कश्यप व उनके सहयोगी सानू…

कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड के बकाया ऋण से जुड़े मामले में प्रशासन ने…

दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking