रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जिला सहकारी बैंक के लघु एवं सीमांत बकायेदार कृषकों के लिए सरकार ने एक मुश्त समाधान योजना के तहत भारी राहत प्रदान कर रही है।इस योजना की जानकारी देते हुए जिला सहकारी बैंक शाखा रामकोला के प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि कृषक द्वारा वर्ष 1997 के पूर्व लिए गये कर्ज को आगामी 31 दिसम्बर के पूर्व एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत केवल मूलधन जमा करना है तथा शेष ब्याज की रकम को सरकार स्वयं या समिति व बैंको के माध्यम से समायोजन करेगी।उन्होंने बताया कि वर्ष 1997 के बाद कृषकों द्वारा लिये मूलधन तथा मूलधन के बराबर ब्याज जमा करने की छूट है ,शेष रकम को सरकार समिति व बैंको के माध्यम से समायोजन करायेगी।शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक से संबंधित साधन सहकारी समिति के सचिवो के माध्यम से ऋणधारको को नोटिस के जरिए इस योजना की जानकारी दे दी गयी है।उन्होंने संबंधित बैंक के ऋणधारको को अवगत कराया है कि 31 दिसम्बर 2021 के पूर्व बैंक से सम्पर्क स्थापित कर एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत अपने बकाये का भुगतान कर ओटीएस का लाभ ले लें।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…