कसया/कुशीनगर। जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारम्भ आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया के प्रांगण में केंद्र की अधिक्षिका डा. नीलकमल और डा.अरुण पाण्डेय, डा. मुकेश यादव और डॉ. संजय कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर इस योजना का शुभारम्भ किया गया l योजना के शुभारम्भ के दौरान डॉ. नीलकमल और डॉ. संजय सिंह परिवार नियोजन से सम्बंधित पांच उपाय बताये तथा मेला में आयी महिलाओ की बीमारियों, परेशानियों का दवा -इलाज किया गया और जनसंख्या नियंत्रण के बारे में जानकारिया दी गयी l इस दौरान एक स्लोगन के माध्यम से मजूद लोगो से जागरूक करतें हुए कहा गया कि ‘परिवार नियोजन का अपनाओ उपाय, लिखो तरक्की का नया अध्याय’l
इसी क्रम में परिवार नियोजन के लिये महिलाओ को सलाह देते हुए डॉ. नीलकमल ने उपाय बतायी कि कॉपर आई. यू.सी.डी.380ए, गर्भ निरोधक गोलिया,इंजेक्शन D.M.P.A, आपात कालीन गर्भ निरोधक गोली,कंडोम और महिला -पुरुष नसबंदी का प्रयोग करें l इस कार्यक्रम के बारे में डॉ. एस. के. सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम जिलाधिकारी व मुख्यचिकित्साधिकारी कुशीनगर के सौजन्य से पुरे जनपद में चलाया जा रहा है l इस अवसर पर डॉ. आशुतोष पाण्डेय, डॉ. निधि पर्दा मल्ल,बानी दुबे ऐनम,सतीश ओझा, मीरा दूबे,विरेन्द कुमार, अमजद अली सहित स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर व कर्मचारी उपस्थित रहे l
कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…
कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…
कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…