कुशीनगर। तरयासुजान पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गैंग का खुलाशा करते हुए उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिल के साथ तीन अभियुक्तो को उस समय दबोचने में सफल हुई है,जब वह मोटरसाइकिल बिक्री करने के लिये बिहार के रास्ते नेपाल देश जाने के फिराक में जुटे हुए थे।
ऐसे करते है अपराध: पुलिसिया पूछताछ में अभियुक्तगणो ने जो बताया है काफी चौकाने की बात है। उन लोगो ने बताया कि हम लोग साथ मिलकर मार्केट से घर से मोटर साइकिल चोरी करते है फिर हम लोग चोरी की हुई मोटर साइकिल को बिहार राज्य में फर्जी व कूट रचित कागज तैयार कर नेपाल देश में ले जाकर बेच देते है जहां गाडियों को पकडे जाने की कोई संभावना नही होती है केवल मोटर साइकिल की पहचान छूपाने के लिए उस पर फर्जी रजिस्ट्रेशन नम्बर के नम्बर प्लेट लगा देते है एवं इंजन व चेचिस नं0 घीस देते है जिससे व असानी से पहचान में न आये।
बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमांर सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियो के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को थाना तरयासुजान पुलिस टीम द्वारा हरिहरपुर नेशनल हाइवे राष्ट्रीय राज मार्ग 28 के पास से अन्तर्राज्यीय मोटर साइकिल चोरी गैंग का पर्दाफाश करते हुए चोरी की पाँच अदद मोटर साइकिल के साथ तीन शातिर वाहन चोर शिवम कुमार दूबे पुत्र राकेश दूबे निवासी सिपाया दूबे टोला थाना विशम्भरपुर जनपद गोपालगंज बिहार, रंजित तिवारी पुत्र मिथिलेश तिवारी निवासी तमकुहीराज(तहसीलगेट के पास) थाना तरया सुजान कुशीनगर, गोविन्द गुप्ता पुत्र रामाकान्त गुप्ता निवासी हरिहरपुर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मुकामी पुलिस अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।
बरामदगी का विवरण: अपाची मोटर साइकिल बिना नम्बर जिसका इंजन नम्बर OE6GD2222768 व चेचिस नं0 MB634KE60D2G86959 ,हीरो होन्डा स्पेलेन्डर प्रो बिना नं0 चेचिस नं0 MBLHA10A1EHF00205 व इंजन नं0 HA10EKEHFO0150,हीरो पैशन प्रो अंकित रजिस्टेशन नं0 OD23G1819 जिसका चेचिस नं0 MBLHA10ER9GD09120 व इंजन नं0 H810ED9GD20544,TVS स्पोर्ट बिना नम्बर जिसका चेचिस नं0 MD625PF51H1D28034 इंजन नं0 NF5DH1227415 ,हीरो होन्डा स्पेलेन्डर प्रो0 बिना नम्बर जिसका चेचिस नं0 MBLHA10AAB9C03533 व इंजन नं0 HA10EGB9C18961
यह टीम दिलाई सफलता: प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी थाना तरया सुजान , उप निरीक्षक राम सहाय यादव,उ0नि0 आशीष सिंह,उ0नि0 गनेश प्रजापति,हे0का0 राजेश सिंह, का0 राकेश कुमार सिंह,का0 सचिन विश्वकर्मा,का0 राजीव वर्मा,का0 आलोक कुमार यादव,का0 धर्मचन्द्र राम थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर ।
गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…
हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…
कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…
कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…