कुशीनगर । सुबह -सुबह उत्तरप्रदेश व बिहार के सीमावर्ती इलाकों में आबकारी विभाग व उत्पाद विभाग (विहार) की संयुक्त टीम ने तरयासुजान थाना क्षेत्र के सीमाई क्षेत्र में कच्ची के ठिकानों पर दबिश दिया गया जिसमें कच्ची के साथ देशी जहा बरामद हुआ, वही लहन को नष्ट किया गया।
आबकारी निरीक्षक तमकुही क्षेत्र चार अमरनाथ कश्यप, आबकारी निरीक्षक कसया क्षेत्र दो हेड कांस्टेबल कृपा शंकर दुबे,उत्पाद विभाग गोपालगंज (बिहार) के उत्पाद निरीक्षक प्रकाश चन्द्र,उप निरीक्षक उत्पाद मुकेश कुमार, व उत्पाद टीम ने सुबह -सुबह तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ पठानी टोला में कच्ची के ठिकाने पर दबिश देकर छः लीटर कच्ची को बरामद करते हुये पांच सौ लीटर लहन नष्ट हुआ,वही हफुआ में छः लीटर कच्ची और बरामद हुआ उसी क्रम में हफुआ बलिराम में एक निजी मकान में छापेमारी कर चार लीटर देशी शराब बरामद हुआ,लेकिन मौके से किसी की गिरफ्तारी नही हो सकी है।
इस विषय में उत्पाद निरीक्षक प्रकाश चन्द्र कहते है: आज की कार्यवाही उत्तरप्रदेश से बिहार को ले जाई जा रही शराब पर प्रभावी अंकुश कायम करने के लिये एडिशनल चीफ सिग्रेटरी बिहार के मिले निर्देश पर किया गया है। इसका सीधा मकसद है कि शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
आबकारी निरीक्षक अमरनाथ कश्यप कहते है: आबकारी टीम समय -समय पर स्थानीय पुलिस प्रशाशन के सहयोग से अबैध शराब के परिगमन, विक्री पर अंकुश कायम करने के लिये छापेमारी करती है। हर हाल में सीमावर्ती क्षेत्र में अबैध शराब के निर्माण पर प्रतिबंध लगया जाएगा। बहरहाल आज हुये संयुक्त कार्यवाही में इस अबैध कारोबार में लिप्त लोगो के हौसले टूटते नजर आए है।
गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…
हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…
कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…
कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…