News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरिक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 24, 2022  |  9:45 PM

693 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरिक्षण
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसया का बदलेगा स्वरुप, क्वायद जारी l 
  • निरिक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने स्वास्थ्य केंद्र के प्रवेश द्वार पर हुए अतिक्रमण व गुमती व्यवसाइयों को हटवाया तथा एक बड़ा प्रवेश द्वार बनाने के साथ कई आदेश व निर्देश दिये l

कसया/कुशीनगर। आज शुक्रवार की सुबह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट  पूर्ण बोरा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया का औचक निरिक्षण किया गया l निरिक्षण के दौरान सबसे पहले ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने स्वास्थ्य केंद्र के प्रवेश द्वार के अगल-बगल गुमती व्यवसाइयो द्वारा किये गये अतिक्रमण को तत्काल हटाने का आदेश दिया तथा प्रवेश द्वार पर एक बड़ा गेट मॉडल युक्त निर्माण कराने की बात कहीं l

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

इसके उपरांत श्री बोरा ने अस्पताल के दक्षिण दिशा में कैम्पस के अंदर एक माडर्न शुलभ शौचालय तथा गाड़ी पार्किंग  व्यवस्था करने का आदेश दिया और उक्त दिशा में ही टूटे हुए बाउंड्रीवाल की मरम्मत व उसको और ऊँचा कराने का निर्देश दिया और कहा कि इन जगहों पर चारो तरफ रास्तो पर नये पेड़ -पौधे व फूल -पत्ती लगाये जायेंगे l इसी क्रम में मजिस्ट्रेट द्वारा अस्पताल में पड़े पुराने बिल्डिंग को इसी दिन ध्वस्त कराने को कहा और इमरजेंसी वार्ड के दीवालों को मरम्मत कर फर्श व दीवारों पर टायल्स व पेंटिंग तथा पुराने बिजली वायरिंग को दुरुस्त कराने, डॉक्टरो के चैम्बर में टायल्स, पैथालॉजी कक्ष को पूर्ण रूप से टायल्सलार, हाल में मरीजों के बैठने की जगह 5 फैन व 8 तीन सीटर बेंच लगाने को कहा l इसी दौरान अस्पताल के पूरब व उत्तर दिशा में फैले गन्दगी व कचरे का सफाई कराने के लिये अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद कुशीनगर प्रेमशंकर गुप्ता को फोन कर के कहा और साथ ही हॉस्पिटल कैम्पस का पानी, नाली का पानी रोड की तरफ नाली में गिराने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया l निरिक्षण के दौरान चिकित्सक डॉ. एस. के. सिंह ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को अवगत कराया कि अस्पताल का एक्स -रे मशीन लो बोल्टेज में सही ऐक्सरे नही कर पाता हैं l

इसके साथ ही डॉ. सिंह ने मांग किया कि अस्पताल में दो होमगार्डो की ड्यूटी 12-12घंटे पर लगायी जाय l इस दौरान केंद्र अधिक्षिका डॉ. नीलकमल,डॉ. ऐ. के. पाण्डेय,डॉ. मुकेश यादव, राकेश मणि,प्रवीण पाण्डेय,डॉ. अभिषेक पाण्डेय,डॉ. रोहित सीएमओ कार्यालय,नीरज वर्मा इंजीनियर,आर. यन. राव जेई पीडब्लूडी कसया, डॉ. आशुतोष पाण्डेय,डॉ. रितेश गौंड आदि उपस्थित रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking