News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पत्रकार मिलन सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 7, 2022  |  2:57 PM

835 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पत्रकार मिलन सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

कुशीनगर। भारतीय पत्रकार एकता मंच की एक बैठक कुशीनगर स्थित एक होटल में शनिवार को किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के महामंत्री के0एन0 साहनी ने किया और संचालन राज पाठक ने किया और आभार तेजप्रताप सिंह ने व्यक्त किया,जिसमें समारोह में पत्रकार एवं संगठन के उत्थान,विकास एवं मजबूती को लेकर चर्चा हुई और पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार शोषण पर चर्चा करते हुए एकजुट होकर कार्य करने की शपथ दिलाई गई।समाज को दिशा देने वाले प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों व छायाकारों को साल ओढ़ाकर और डायरी/कलम व भगवान बुद्ध का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

पत्रकार के0एन0 साहनी ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार को जल्द से जल्द पत्रकार कानून का गठन कर लागू करना चाहिए जिससे पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार एवं शोषण को रोका जा सके,अत्याचार एवं शोषण होने से पत्रकार निष्पक्ष पत्रकारिता नहीं कर पा रहे हैं,साथ ही सभी पत्रकारों को कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई।

इस दौरान के0एन0 साहनी,तेज प्रताप सिंह,राज पाठक,के0एन0 राय, वेद प्रकाश मिश्रा,ऋषिकेश निषाद,सुभाष निषाद, सच्चिदानंद यादव,तेजप्रताप जायसवाल समेत लोग मौजूद रहे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking