News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर के युवक की देवरिया में हुई हत्या…शादी समारोह में शामिल होने देवरिया गया था युवक

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

May 23, 2025  |  7:06 PM

143 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर के युवक की देवरिया में हुई हत्या…शादी समारोह में शामिल होने देवरिया गया था युवक

अहिरौली बाजार कुशीनगर/अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के युवक की देवरिया में गोली लगने से मौत।

प्राप्त सूचना के मुताबिक अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर झुरिया निवासी युवक राजन यादव पुत्र अंबिका यादव उम्र लगभग 35 वर्ष गांव के ही किसी व्यक्ति की शादी में खजूरी करौता थाना खुखुंदु जिला देवरिया में बारात गए थे। बीते गुरुवार की रात लगभग 11:00 बजे भोजन कर रहे थे तभी अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर वहां से फरार हो गए।परिजन आनन फानन में उसके इलाज के मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई ।

इस घटना के अनावरण के लिए एसपी देवरिया ने पुलिसकी टीमें गठित की है।हत्या की वजह जमीनी रंजिश बताई जा रही है मृतक राजन चार भाई थे जिसमें यह छोटा था राजन के दो बच्चे एक 8 वर्ष और दूसरा 6 वर्ष का है।राजन के भाई ने बताया कि जमीनी रंजिश की वजह से हत्या हुई है मृतक के भाई की तहरीर पर दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking