गोरखपुर । मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला एवं दिव्यांग सशक्तिकरण को नई दिशा देने वाली एक प्रेरणादायी पहल आज जीआरपी गोरखपुर में देखने को मिली। आंशिक दृष्टिबाधित मेधावी छात्रा [कुमारी मधु यादव] को एक दिन के लिए थाना प्रभारी (SHO), जीआरपी गोरखपुर का दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर छात्रा ने थाना कार्यालय का निरीक्षण किया, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से परिचय प्राप्त किया और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी कार्यप्रणालियों की जानकारी ली।
यहां बताना चाहूंगा कि जिला कुशीनगर के तरयासुजान थाना क्षेत्र निवासी कुमारी मधु यादव स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका इंटर कालेज नार्मल कैंपस गोरखपुर में ग्यारहवीं की छात्रा हैं।
इस अनोखी पहल के सूत्रधार जीआरपी गोरखपुर के SHO अनुज कुमार सिंह रहे, जिन्होंने मिशन शक्ति के उद्देश्यों को चरितार्थ करते हुए यह पहल शुरू की। उन्होंने कहा कि “हर व्यक्ति में अदम्य क्षमता होती है, अवसर और विश्वास मिलने पर दिव्यांगजन भी समाज में अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं।”
कार्यक्रम के दौरान जीआरपी अधिकारियों ने छात्रा के आत्मविश्वास, व्यवहार और नेतृत्व क्षमता की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहल समाज में दिव्यांगजनों और महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को मजबूत करेगी।
छात्रा मधु ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा — “आज का दिन मेरे जीवन का सबसे प्रेरणादायी क्षण है। मैं भविष्य में समाजसेवा और पुलिस जैसी जिम्मेदार सेवा में योगदान देना चाहती हूँ।”
इस विशेष अवसर पर जीआरपी गोरखपुर के अधिकारीगण, पुलिस कर्मी एवं छात्रा के परिजन मौजूद रहे। मिशन शक्ति के तहत SHO अनुज कुमार सिंह की यह पहल न केवल पुलिस विभाग की संवेदनशीलता का परिचायक है, बल्कि समाज में महिला एवं दिव्यांग सशक्तिकरण की दिशा में एक उदाहरण भी है।
गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…
गोरखपुर। नवरात्र के पावन पर्व पर मां दुर्गा की आराधना के बीच गोरखपुर जंक्शन…
कुशीनगर । अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और जोखिम उठाकर जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान…
गोरखपुर। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाले…