कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया के गांव बकनहा के शिव मंदिर परिसर में शनिवार को गन्ना किसान संस्थान पिपराइच व कृषि विज्ञान केन्द्र सरगटिया के संयुक्त तत्वावधान में किसान गोष्ठी और निशुल्क बीज बितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें खरीफ फसलों के बिषय में जानकारी दी गयी l गोष्ठी को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र सरगटिया के प्रभारी अधिकारी डाक्टर अशोक राय ने कहा कि मूंग दाल खाने से किसान स्वस्थ्य रहने के साथ साथ इसके खेती से लाभान्वित होते हैं l इस दौरान अनुसूचित जाति के 25 किसानों को नि:शुल्क मूंग का बीज बितरण किया गया और आधे दाम पर छिड़काव करने के लिए मशीन भी दिया गया l गोष्ठी को संबोधित करते हुए सहायक निदेशक ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि गन्ना फसल की सर्वेक्षण कर के ही पेडी कि सिंचाई,जुताई व गुड़ाई करे ताकि खरपतवार सूख जाएl
कृषि विशेषज्ञ उपेन्द्र सिंह ने बताया कि खेत में पानी के बचत के लिए पिलिका कीट नियंत्रण के लिए सेनजी 8 किलो ग्राम प्रयोग करें l कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक सुरेन्द्र प्रसाद व संचालन बृजनरायन यादव ने किया l इस दौरान प्रहलाद यादव, बिजयी यादव, आत्मा गुप्ता, रामनरायण, रामदेव,राम आधार,अबिनाष,सतीश यादव, पप्पू यादव, बच्चा गुप्ता आदि मौजूद रहेl
कुशीनगर। किसी भी पुलिस अधिकारी के कार्यकाल का सबसे अहम सवाल यही होता है…
कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…