कुशीनगर। कानपुर में पिछले दिनों हुए बवाल को देखते हुए जिले के पुलिस कप्तान ने सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए हैं। संवेदनशील इलाकों में लगातार रूट मार्च जारी है। किसी भी दशा में सामाजिक सौहार्द में खलल न पड़ने पाए, इस पर नजर रखी जा रही है साथ ही विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस का दंगा नियंत्रण व आपातकालीन दस्ता अलर्ट मोड पर है। जमीन से लेकर आसमान तक निगरानी की जा रही है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी भी की जा रही है।
कानपुर में पिछले दिनों हुए बवाल के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों में उपजे हालात को लेकर सख्ती बरती जा रही है। पुलिस के साथ ही स्थानीय अभिसूचना इकाई व इंटेलिजेंस की स्पेशल ब्रांच सतर्कता बरत रही है। कानून व्यवस्था मजबूत करने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए संवेदनशील, अति संवेदनशील जगहों और शरारतीतत्वों पर नजर रखी जा रही है। जिले में 98 गांव ऐसे चिन्हित किए गए हैं, जहां मिश्रित आबादी है और इन गांवों में स्थिति संवेदनशील रहती है। कानून व्यवस्था व सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर एजेंसियां सतर्क हैं। शहर व गांव के अच्छे लोगों से संपर्क कर उनकी मदद भी ली जा रही है।
सड़क पर अनावश्यक न घूमें: पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से अपील की है कि वह जरूरत पर ही सड़क पर निकलें। अनावश्यक रूप से सड़क पर न घूमें। अफवाहों पर ध्यान न दें, न ही अफवाह फैलाएं।
ड्रोन कैमरे से हो रही निगरानी: मिश्रित व वर्ग विशेष बहुल इलाकों में ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही। संदिग्ध हरकत या गतिविधि पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई करेगी। मकान की छतों पर रखे ईंट-पत्थर हटा लेने को कहा गया है। शहरी क्षेत्रों में वार्ड सभासद तथा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानों के साथ बैठक कर थानेदारों को व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिया गया है। पुलिस ने चेताया है कि माहौल बिगाड़ने या पथराव आदि जैसी घटना होने पर जिन घरों की छतों पर ईंट-पत्थर मिलेंगे उन घरों के मकान मालिकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।
एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि: सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसे लेकर आवश्यक कदम उठाए गए हैं। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर सतर्कता बरती जा रही। कानून व्यवस्था में बाधा उत्पन्न कर माहौल बिगाड़ने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे तत्वों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई होगी।
गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…
हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…
कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…
कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…