News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: जमीन की आपसी विवाद में कई लोग घायल, एक मेडिकल कॉलेज रेफर

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 5, 2022  |  10:01 PM

965 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: जमीन की आपसी विवाद में कई लोग घायल, एक मेडिकल कॉलेज रेफर

रामकोला/कुशीनगर।थाना क्षेत्र के चन्दरपुर गांव के बरवा छावनी टोले पर घर की बंटवारे की विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुई मार पीट में एक युवती सहित कई लोग घायल हो गये।प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी के डाक्टर ने युवती को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया तथा वहां से मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। युवती की हालत नाजुक बतायी जा रही है।घायल युवती की आगामी 18 मई को शादी भी तय है।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

घटना रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम चन्दरपुर के टोला बरवा छावनी की है,के निवासी सुरेंद्र यादव व वीरेंद्र यादव पुत्रगण श्यामा यादव दो सगे भाई है।जानकारी मिली है कि सुरेंद्र यादव अपने बटवारे की जमीन में बने मकान में कार्य करवा रहे थे कि भाई विरेंद्र से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी।कहासुनी इतना बढ़ी कि वह मार पीट में तब्दील हो गयी।जिसमें सुरेंद्र यादव और उनके पुत्र अजय यादव तथा पुत्री पूनम यादव व दूसरे पक्ष के वीरेंद्र यादव बुरी तरह घायल हो गये। परिजनों ने घायलों को सीएचसी रामकोला लाया। प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी के डाक्टर ने पूनम यादव पुत्री सुरेंद्र यादव उम्र 24 वर्ष को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के डाक्टरों ने महिला को गोरखपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया । इस संबंध में रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राय ने बताया की मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर जांच कर दोषी के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking