News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: राज्यस्तरीय संयुक्त परीक्षा में उतीर्ण बच्चों में वितरित हुआ अंक पत्र

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 4, 2021  |  4:29 PM

669 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राज्यस्तरीय संयुक्त परीक्षा में उतीर्ण बच्चों में वितरित हुआ अंक पत्र

पिपरा बाजार/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। बीते 26 सितम्बर को अनामिका टेक्निकल इंसिट्यूट द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा में उतीर्ण बच्चों के बीच संस्था द्वारा अंकपत्र बितरण किया गया। स्थानीय बाजार स्थित अनामिका इंस्टिट्यूट टेक्निकल प्रवेश परीक्षा में कुल 785 बच्चों ने प्रतिभाग किया था जिसमे लगभग 628 बच्चे उतीर्ण हुए जिन्हें संस्था के निदेशक हरिनारायण यादव ने अंकपत्र देकर सम्मानित किया। इसी कड़ी में उन्होंने कहा कि जो बच्चे 90% से अधिक अंक के साथ उतीर्ण हुए है उन्हें संस्था द्वारा निःशुल्क शिक्षा तथा स्कालरशिप प्रदान किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि यह अति पिछड़ा क्षेत्र है परन्तु प्रतिभाओं की कमी नही है बस उन्हें सही मार्गदर्शन की जरूरत है,अतः हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य है कि हम उन प्रतिभावान बच्चों को खोज कर उन्हें टेक्निकल क्षेत्र में आगे बढ़ाए।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

इस दौरान प्रदीप यादव,धनंजय कुमार,व्यास पटेल, विजय प्रताप यादव,भान प्रताप कुशवाहा,अरविंद कुमार,संजय चंद्रा,तीर्थराज प्रसाद,अनुष्का राय, दिव्यानी पाण्डेय,धीरज यादव,चंद्र भूषण पाण्डेय,हरेंद्र कुशवाहा,उपेंद्र कुमार पाण्डेय,सतीश कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking