News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर में दिनदहाड़े 5 लाख के जेवरात की लूट आँख में मिर्च झोंककर स्वर्ण व्यापारी से बैग लूटा, क्षेत्र में सनसनी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 4, 2025  |  5:29 PM

249 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में दिनदहाड़े 5 लाख के जेवरात की लूट आँख में मिर्च झोंककर स्वर्ण व्यापारी से बैग लूटा, क्षेत्र में सनसनी

कुशीनगर। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े सनसनीखेज लूट की वारदात ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। मथौली बाजार निवासी एक स्वर्ण व्यवसायी को तीन बाइक सवार बदमाशों ने रास्ते में रोककर पहले आँख में मिर्ची पाउडर झोंक दिया, फिर तमंचे के दम पर लगभग पाँच लाख रुपये मूल्य के सोने-चाँदी के आभूषण से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

आपके लिए और..- रात के अंधेरे में बैरियरों पर एएसपी का ‘सरप्राइज चेक’,बहादुरपुर...

जानकारी के अनुसार स्वर्ण व्यवसायी सिरिसिया नहर के पास से आभूषणों का बैग लेकर दुकान जा रहा था। तभी पीछे से आए तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे घेर लिया। विरोध करने पर व्यापारी को गोली मारने की धमकी दी गई। बदमाश बैग लेकर मौके से बाइक पर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित सड़क पर गिर पड़ा और शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।लूट की खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कप्तानगंज थाने की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार व्यापारी की तहरीर मिली है । तथा बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में वारदात को पहले से रेकी कर अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।

स्वर्ण व्यवसायी से हुई इस बड़ी लूट से व्यापारियों में दहशत फैल गई है। व्यापारी संगठनों ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस से शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती हैं कि दिनदहाड़े बदमाश बेखौफ होकर लूट को अंजाम कैसे दे रहे हैं? पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking