News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: विधायक ने फीता काटकर किया पोलियो दिवस का शुभारम्भ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 18, 2022  |  8:30 PM

576 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: विधायक ने फीता काटकर किया पोलियो दिवस का शुभारम्भ
  • सीएचसी कसया पर विधायक ने पिलाया नवजात को पोलियो ड्रॉफ
  • इस अवसर पर सीएचसी पर विधायक व भाजपा कार्यकर्ताओ ने केक काट व मरीजों में फल वितरण कर प्रधानमंत्री मोदी का मनाये जन्मदिवस

कसया/कुशीनगर। पोलियो दिवस के अवसर पर सीएचसी कसया पर रविवार को कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने फीता काटकर व नवजात शिशु को पोलियो ड्रॉफ पिलाकर शुभारम्भ किया l

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

इस अवसर पर विधायक श्री पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी देश में पोलियो बीमारी को पूरी तरह से जड़ से उखाड़ फेकने के लिये संकल्प वद्ध है l पोलियो उन्मूलन के लिये सरकार हर गांव-गांव, स्वास्थ्य केन्द्रो व घर -घर जाकर स्वास्थ्य कर्मी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायेंगे और जागरूक करेंगे l इसी क्रम में विधायक व भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर सीएचसी में केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाये और मरीजों में फलाहार वितरण किया। विधायक श्री पाठक ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने भारत को वैश्विक स्तर पर सम्मान दिलाया है। उनके सेवा भाव से सिख लेकर हमें राष्ट्र की सेवा के लिये आगे आना होगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक मार्कण्डेय चतुर्वेदी, डॉ आशुतोष पांडेय, डॉ पल्लवी सिंह, डॉ निधि प्रदा, डॉ संजय कुमार सिंह, मीरा दुबे, आरती शर्मा, चित्रा दुबे, सुरेंद्र गुप्ता, राकेश मणि, बशीर अहमद, प्रेम प्रकाश, हरिनारायण, राजकुमार, सतीश ओझा, विनोद कुमार, कृष्ण कुमार द्विवेदी के अलावे मण्डल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, सतीश मणि त्रिपाठी, अमरचंद जायसवाल, राकेश जायसवाल, कृष्ण कुमार, कस्तूर चन्द, छेदी शर्मा, अमिय गुप्ता, ओमप्रकाश जायसवाल, पवन दुबे, टीएन राव, रामायण कुशवाहा सहित आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking