News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: सीएचओ के पद पर मोनिका पाण्डेय का चयन, परिवार में खुशी का माहौल

Farendra Pandey

Reported By:

Nov 14, 2022  |  8:10 PM

21,265 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: सीएचओ के पद पर मोनिका पाण्डेय का चयन, परिवार में खुशी का माहौल

कुशीनगर । मंजिल पर नजर हो तो रास्ते खुद-ब-खुद बनते जाते है।ऐसा ही कमाल कुशीनगर जिले की बेटी मोनिका पाण्डेय ने कर दिखाया है।

आज की हॉट खबर- सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद:...

कप्तानगंज क्षेत्रांतर्गत गजरा गांव की निवासिनी मोनिका पाण्डेय पुत्री शिवनारायण पाण्डेय का चयन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी(सीएचओ) के पद पर हुआ है। मोनिका बचपन से ही बहुत मेधावी रही। इनकी हाईस्कूल की शिक्षा जनता इन्टर कॉलेज कप्तानगंज व इंटरमीडिएट की शिक्षा श्री गंगा बक्श कनोड़िया गांधी इन्टर कॉलेज कप्तानगंज में हुआ। इसके बाद बी.काम भगवंत पाण्डेय महाविद्यालय बोदरवार व जी.एन.एम गोरखनाथ हास्पिटल से किया। इनकी शादी 2014 में मनि मिश्र के साथ हुई लेकिन अपनी मेहनत और काबिलियत में दम पर मोनिका बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में संविदा पर स्टॉप नर्स के पद पर हुई थी लेकिन इन्होंने अपनी तैयारी जारी रखा और 12 नवम्बर को इनका रिजल्ट घोषित हुआ। जिसमें यह सीएचओ यानी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर चयनित हुई। इसके चयन की खबर पिता शिव नारायण पाण्डेय व पति मनी मिश्रा को जैसे ही लगा खुशी से झूम उठे और मोनिका को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दिया।

बधाई देने वालो में श्री गंगा बक्श कनोड़िया गांधी इन्टर कॉलेज के सहायक अध्यापक अमित कुमार पाण्डेय,देवेश कुमार पाण्डेय,ओमकार पाण्डेय,प्रताप नारायण पाण्डेय व तमाम ग्रामीणो ने प्रसन्नता व्यक्त किया।

संबंधित खबरें
अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल
अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल

अहिरौली बाजार क्षेत्र के समाज सेवी शिवदयाल ने मिडिया से बातचीत के दौरान बताया…

बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking