News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मेले से मोटरसाइकिल चोरी, पीड़ित वाहन स्वामी ने पुलिस को दी तहरीर

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 27, 2021  |  3:28 PM

556 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मेले से मोटरसाइकिल चोरी, पीड़ित वाहन स्वामी ने पुलिस को दी तहरीर

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा थाना क्षेत्र के नरकूछपरा निवासी एक व्यक्ति की मोटरसायकिल मंगलवार की सांय मठियां मेले से चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

आपके लिए और..- प्रेम प्रसंग में खूनी खेल: बेटी को प्रेमी के साथ...

मंगलवार की सायं नरकूछपरा निवासी राधेश्याम शर्मा मठियां मेले में दंगल देखने आए अपने एक रिश्तेदार को बुलाने घर से मठियां मेले में पहुंचे। तहरीर में बताया है कि अपनी बाइक UP 57 X 8953 को सड़क किनारे खड़ी कर लाक किया और थोड़ी देर बाद पुन: लौटे तो मोटरसाइकिल गायब मिली। वाहन स्वामी ने तत्काल पीआरवी पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसपर पुलिस टीम द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया। पीड़ित वाहन स्वामी ने बुधवार को थाने पहुंच अज्ञात चोरों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर में कप्तान का ‘ऑपरेशन चौकी’! चौकी प्रभारियों की कसी नकेल, लंबित मामलों पर चला समीक्षा का चाबुक!
कुशीनगर में कप्तान का ‘ऑपरेशन चौकी’! चौकी प्रभारियों की कसी नकेल, लंबित मामलों पर चला समीक्षा का चाबुक!

कुशीनगर। जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए…

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश की तत्परता ने बचाई दस कांवरियों की राह!
नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, मगर इंस्पेक्टर गिरजेश की तत्परता ने बचाई दस कांवरियों की राह!

तमकुहीराज में हाईवे से नीचे उतरी लग्जरी कार, बाल-बाल बचे देवघर से लौट रहे…

फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार
फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार

मथौली बाजार कुशीनगर, शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking