मथौली बाजार कुशीनगर, शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मथौली बाजार नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वर्तमान में रहे ईओ सर्वेश श्रीवास्तव का स्थानांतरण आजमगढ़ जिले के महराजगंज नपं में हुआ है। नवागत ईओ अमित सिंह ने नपं कार्यालय मथौली पर पहुंच कर कार्य भार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने बताया कि शासन के मंशा के अनुरूप विकास कार्य को गति देते हुए नपं क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।
इस दौरान नपं अध्यक्ष नवरंग सिंह, श्रीराम कुशवाहा, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
बंधे के समीप खेत में दिखा विशालकाय गैंडा वन विभाग ने पदचिह्नों की जांच…
हाटा कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
मध्यप्रदेश में 55 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन, फाइनल में मध्यप्रदेश के पहलवान…