कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बर्वा फार्म की सरजमीन पर सभा को सम्बोधित करने वाले दूसरे प्रधानमंत्री होंगे l ज्ञात हो कि वर्ष 1966 में राष्ट्रीय कृषि उद्यान विभाग को कृषि उपज के लिए दी गई भूमि पर जनसभा को संबोधित करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी l आम जनता को संबोधित करने वाले दूसरे प्रधानमंत्री होंगे इन से पूर्व 80 के दशक में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने यहाँ बने मंच से आम जनता को संबोधित किया था तथा बरवा फार्म (क़ृषि उद्यान )को देखा था । अब यहाँ मंच से प्रधानमंत्री मोदी रैली को संबोधित करेंगे रैली में एक लाख से ऊपर भीड़ होने की उम्मीद है। जिसमें साधु संत, दलित भी भाग लेंगे। सभा स्थल पर तीन जर्मन हैंगर पंडाल प्रत्येक 300×1000 फिट का बनकर तैयार है तथा चार हेलीपैड का निर्माण चल रहा है साथ ही पार्किंग रास्ते द्वार का भी निर्माण कार्य अपना अंतिम रूप में है। बीएसएनएल सूचना सेवा के लिए लैंडलाइन केबल बिछा रहा है।
कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…
कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…
कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…